ज़िला
नारनौल। एसपी दीपक ने ली पीस कमेटी की पहली बैठक : नशे और ट्रैफिक व्यवस्था पर हुई चर्चा | पार्कों में गश्त और कार्रवाई की सराहना
पुलिस अधीक्षक दीपक ने अपने कार्यालय में पुलिस-पब्लिक पीस कमेटी के सदस्यों के साथ पहली बैठक आयोजित की। बैठक की शुरुआत में सदस्यों ने एसपी का स्वागत किया, जिसके बाद उन्होंने सभी सदस्यों से परिचय प्राप्त कर उनके क्षेत्रों की स्थिति और पुलिस से जुड़ी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
बैठक के दौरान पीस कमेटी के सदस्यों ने मुख्य रूप से नशे के बढ़ते प्रभाव और यातायात व्यवस्था से संबंधित मुद्दे उठाए। इस पर एसपी दीपक ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस पहले से ही इस दिशा में अभियान चला रही है, जिसे और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
यातायात व्यवस्था को लेकर एसपी ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाने, बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने, शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
बैठक में चाइनीज मांझे की बिक्री का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। इस पर एसपी ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि बाजारों में औचक निरीक्षण कराए जाएंगे और यदि कोई व्यक्ति चाइनीज मांझा बेचता या उपयोग करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पीस कमेटी के सदस्यों ने नशे के खिलाफ पुलिस की मौजूदा कार्रवाई और पार्कों में नियमित गश्त की सराहना की। साथ ही उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का भरोसा भी दिया।
बैठक के अंत में एसपी दीपक ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस की कार्रवाई और गश्त लगातार जारी रहेगी, ताकि पुलिस और जनता के सहयोग से जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।
नारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
नारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
नारनौल । भाजपा का नया जिला कार्यालय संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं की तपस्या का प्रतीक : आरती सिंह राव
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली4 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल2 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल1 day agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
हरियाणा6 days agoफतेहाबाद | पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई : 26 लाख रुपये से अधिक की अफीम बरामद
-
नारनौल3 days agoनारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा