फतेहाबाद। महिला आरक्षण बिल के विरोध पर भाजपा का प्रदर्शन : राहुल गांधी का पुतला फूंक जताया आक्रोश | महिला व युवा मोर्चा की संयुक्त भागीदारी

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| फतेहाबाद
महिला आरक्षण मुद्दे पर सड़कों पर उतरी महिलाएं, नारेबाजी के साथ विरोध
महिला आरक्षण मुद्दे पर सड़कों पर उतरी महिलाएं, नारेबाजी के साथ विरोध

संसद में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा और युवा मोर्चा ने संयुक्त रूप से जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंककर अपना आक्रोश जताया और जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा की जिला उपाध्यक्ष सविता टुटेजा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ. सुमन बजाज तथा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बिट्टू गुर्जर ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ता और युवा मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिला आरक्षण बिल देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन विपक्ष द्वारा इसका विरोध करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष महिलाओं के अधिकारों को लेकर गंभीर नहीं है और केवल राजनीति करने में लगा हुआ है।

सविता टुटेजा ने अपने संबोधन में कहा कि यह बिल देश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं और यह बिल भी उसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दल महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में देखते हैं और जब वास्तविक अधिकार देने की बात आती है तो वे इसका विरोध करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण बिल का विरोध एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है, ताकि महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा जा सके।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “महिला सम्मान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “महिलाओं को उनका हक दो” जैसे नारे लगाए। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर महिला आरक्षण बिल के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की और विपक्ष के खिलाफ कड़ा संदेश दिया।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | रोडवेज ड्राइवर-कंडक्टर के साथ मारपीट : बाइक साइड को लेकर हुई थी बहस | बदला लेने पहुंचे कई युवक | CCTV आया सामने

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद | ऑन ड्यूटी रोडवेज चालक और परिचालक (कंडक्टर) पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने बस को रोककर चालक के साथ मारपीट की और उसे बस से नीचे खींचने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया, जो अब सोशल मीडिया पर तेज...
Continue Reading

फरीदाबाद | बिजली मीटर का लोड बढ़ाने के नाम पर रिश्वतखोरी : जेई सहित तीन कर्मचारी गिरफ्तार | एसीबी की बड़ी कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद में रिश्वतखोरी मामले में कार्रवाई करती एसीबी टीम।
फरीदाबाद में रिश्वतखोरी मामले में कार्रवाई करती एसीबी टीम।
फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) और दो लाइनमैन को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बिजली मीटर की क्षमता (लोड) बढ़ाने...
Continue Reading

फरीदाबाद | डबुआ क्षेत्र के अंतर्गत ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : किशोर की हत्या के मामले में अपराध शाखा DLF की टीम ने आरोपित को किया गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
किशोर हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी के साथ फरीदाबाद पुलिस टीम।
किशोर हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी के साथ फरीदाबाद पुलिस टीम।
फरीदाबाद | पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम द्वारा संगीन मामलों में लगातार अपराधियों की धर पकड की जा रही है, इसी के चलते 5/6 जून की रात्री को थाना डबुआ क्षेत्र के अंतर्गत एक किशोर की हत्या करने के मामले में अपराध शाखा DLF की टीम ने 8 जून को एक आरोपित को ...
Continue Reading
Advertisement

Trending