मंडी अटेली। तहसील परिसर में पेयजल संकट : भीषण गर्मी में नागरिक परेशान | वॉटर कूलर और टंकी बने बेकार | प्रशासन से समाधान की मांग

जितेंद्र सोलंकी
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

मंडी अटेली तहसील में पेयजल संकट, भीषण गर्मी में लोग परेशान
मंडी अटेली तहसील में पेयजल संकट, भीषण गर्मी में लोग परेशान

प्रचंड गर्मी के बीच स्थानीय तहसील परिसर में पेयजल संकट गहराने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तहसील परिसर में रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है, लेकिन पर्याप्त पेयजल व्यवस्था न होने से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, तहसील परिसर में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय सहित टाइपिस्ट, नोटरी और अन्य दस्तावेज संबंधी कार्यों के लिए नागरिकों की लगातार आवाजाही रहती है। तहसील कार्यालय के अंतर्गत 49 गांव तथा खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के अधीन 43 गांव आते हैं, जिसके चलते यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और विद्यार्थी पहुंचते हैं। ऐसे में पेयजल की समस्या लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि परिसर में एक वॉटर कूलर और पानी की टंकी तो मौजूद है, लेकिन पानी की आपूर्ति न होने के कारण ये सुविधाएं पूरी तरह निष्क्रिय साबित हो रही हैं। भीषण गर्मी में पानी के लिए भटकना लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर रहा है।

सामाजिक व जागरूक नागरिकों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि तहसील परिसर में जल्द से जल्द पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

वहीं, इस संबंध में खंड एवं पंचायत विकास अधिकारी रेनू लता ने बताया कि यह समस्या ऊपर लगी पानी की टंकी के क्षतिग्रस्त होने के कारण उत्पन्न हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही टंकी को ठीक करवा दिया जाएगा और आने-जाने वाले ग्रामीणों व स्टाफ को पेयजल की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | मैं कोरियावास मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव दे मेरे सवालों का जवाब 

रामचन्द्र सैनी
|
महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज
महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज
नारनौल | क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से बना मैं महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज आज अपनी ही हालत बयां कर रहा है। करीब एक साल बीत जाने के बाद भी मैं पूरी तरह शुरू नहीं हो पाया है। भव्य इमारत तैयार खड़ी है, लेकिन अंदर बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। ऐसे म...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | सीजेएम नीलम कुमारी ने की विधिक सेवाओं की समीक्षा | लोक अदालत की तैयारियों पर दिया जोर : मध्यस्थता से मामलों के निपटान पर फोकस | ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश

रामचन्द्र सैनी
|
पैनल अधिवक्ताओं व पैरा लीगल वॉलंटियर्स की बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
पैनल अधिवक्ताओं व पैरा लीगल वॉलंटियर्स की बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने उपमंडल विधिक सेवा समिति महेंद्रगढ़ में मध्यस्थों, पैनल अधिवक्ताओं एवं पैरा लीगल वॉलंटियर्स की बैठक लेकर विधिक सेवाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक के...
Continue Reading

चंडीगढ़ | भाजपा ने नगर निगम प्रत्याशियों की घोषणा की | पंचकूला, अंबाला व सोनीपत में उतारे उम्मीदवार : श्याम लाल बंसल, अक्षिता सैनी व राजीव जैन को मौका | चुनावी मैदान में बढ़ी सरगर्मी

रामचन्द्र सैनी
|
नगर निगम चुनाव का उम्मीदवार
नगर निगम चुनाव का उम्मीदवार
निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज करते हुए पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार पंचकूला से श्याम लाल बंसल, अंबाला से अक्षिता सैनी और सोनीपत से रा...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: