ज़िला
अटेली। तहसील परिसर में पेयजल संकट : भीषण गर्मी में नागरिक परेशान | वॉटर कूलर और टंकी बने बेकार | प्रशासन से समाधान की मांग
अटेली । प्रचंड गर्मी के बीच स्थानीय तहसील परिसर में पेयजल संकट गहराने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तहसील परिसर में रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है, लेकिन पर्याप्त पेयजल व्यवस्था न होने से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, तहसील परिसर में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय सहित टाइपिस्ट, नोटरी और अन्य दस्तावेज संबंधी कार्यों के लिए नागरिकों की लगातार आवाजाही रहती है। तहसील कार्यालय के अंतर्गत 49 गांव तथा खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के अधीन 43 गांव आते हैं, जिसके चलते यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और विद्यार्थी पहुंचते हैं। ऐसे में पेयजल की समस्या लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि परिसर में एक वॉटर कूलर और पानी की टंकी तो मौजूद है, लेकिन पानी की आपूर्ति न होने के कारण ये सुविधाएं पूरी तरह निष्क्रिय साबित हो रही हैं। भीषण गर्मी में पानी के लिए भटकना लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर रहा है।
सामाजिक व जागरूक नागरिकों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि तहसील परिसर में जल्द से जल्द पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
वहीं, इस संबंध में खंड एवं पंचायत विकास अधिकारी रेनू लता ने बताया कि यह समस्या ऊपर लगी पानी की टंकी के क्षतिग्रस्त होने के कारण उत्पन्न हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही टंकी को ठीक करवा दिया जाएगा और आने-जाने वाले ग्रामीणों व स्टाफ को पेयजल की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।
अटेली | सरपंच कृष्णा देवी ने हरी झंडी दिखाकर योग जागरण यात्रा को किया रवाना : बच्चों-बुजुर्गों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
अटेली | पैसेंजर ट्रेनों से एक्सप्रेस किराया वसूलने पर बसपा का विरोध : स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन
अटेली | आर्य समाज का वार्षिक उत्सव : विद्वानों ने अंधविश्वास और पाखंड पर किया प्रहार | सहदेव बेधड़क बोले-आर्य समाज दिखाता है सत्य का मार्ग
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली4 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल2 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल2 hours agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल1 day agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल3 hours agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल