ज़िला
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव के जन्मदिवस पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव व विधायक कंवर सिंह ने दी बधाई
नारनौल | भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव के जन्मदिवस के अवसर पर आज जिले के राजनीतिक गलियारों में खासा उत्साह देखने को मिला। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव तथा महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव विशेष रूप से भाजपा कार्यालय पहुंचे। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने डॉ. यतेंद्र राव को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ व लंबे जीवन की कामना की।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान कार्यालय का माहौल पूरी तरह उल्लासपूर्ण रहा। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव ने डॉ. यतेंद्र राव के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में जिले में संगठन को नई मजबूती मिली है।विधायक कंवर सिंह यादव ने डॉ. राव की कर्मठता को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। नेताओं ने इस अवसर पर न केवल व्यक्तिगत बधाई दी, बल्कि जिले के विकास और संगठन की आगामी रूपरेखा पर भी संक्षिप्त चर्चा की। डॉ. यतेंद्र राव ने सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साथियों का यह स्नेह और विश्वास ही उन्हें जनसेवा के मार्ग पर निरंतर सक्रिय रहने की ऊर्जा प्रदान करता है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर यतेंद्र राव ने कहा कि उनके जन्म दिवस पर मिले मान सम्मान को वे कभी भूल नहीं पाएंगे। उन्होंने अपने जीवन को मानव भलाई एवं मनुष्य के उत्थान के लिए लगाने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने मुंह मीठा करवाकर जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर डॉ राकेश कुमार जिला परिषद चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, को ऑपरेटिव बैंक चेयरमैन रिम्पी लोढ़ा नगर पालिका प्रधान , बाबूलाल यादव मार्केट कमेटी चेयरमैन, सुरेश चौधरी, मार्केट कमेटी वाईस चेयरमैन डॉ कृष्णा यादव ,राजकुमार यादव मनीष मित्तल ,परमेश्वर दयाल, धर्मेंद्र शर्मा, नीलम कुमारी, सवाई सिंह, संजय अमन – मनोनीत पार्ष दयाराम यादव, अजीत सिंह – पूर्व जिलाध्यक्ष, किशन लाल सैनी, ज़िला महामंत्री महिपाल यादव, शिवरतन, जोगिंदर, वासुदेव- ज़िला उपाध्यक्ष सपना गुप्ता, रवि सरपंच, संदीप मालडा, अर्चना ठाकुर, मनीष संघी ज़िला मंत्री, मनजीत युवा मोर्चा प्रभारी, सरोजबाला महिला मोर्चा प्रभारी, मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, सोमदेव, रमेश तंवर, भवानी शंकर, मंडल अध्यक्ष प्रमोद जांगिड, मनोज, संदीप, मुकेश, अजीत, सुशील, मंजीत, हरपाल, प्रवीण संजय सैनी, अरुण कौशिक, विजय गोस्वामी, प्रभास छक्कड़, हिमांशु सैनी, सुमित गौड़, राहुल आर्यन, धर्मेन्द्र सरपंच , देशराज सरपंच, प्रेम फौजी, मनोज सेकवाल, देवीलाल, सुरेश, दिनेश, दीपेश, अनिल सैनी, कैलाश, सिकंदर, नरेंद्र झिमरिया, ओम प्रकाश वाधवा, गगन, आलोक शर्मा, शुभम आदि ने भी बधाई दी।
नारनौल | नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा शुरू : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
नारनौल | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी
नारनौल | आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : विधायक ओमप्रकाश यादव ने दी सलाह
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल17 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी6 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता