ज़िला
नारनौल | जेईई-मेन टॉपर्स सम्मानित : यदुवंशी शिक्षा निकेतन में भव्य समारोह | जीवन ने 99.49 परसेंटाइल हासिल किया | मेधावी छात्रों को किया गया पुरस्कृत
यदुवंशी शिक्षा निकेतन, नारनौल में जेईई-मेन 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्रों को उनकी शानदार सफलता के लिए सम्मानित किया गया।
इस वर्ष जेईई-मेन परीक्षा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य आकर्षण छात्र जीवन रहे, जिन्होंने 99.49 परसेंटाइल हासिल कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनके इस प्रदर्शन से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। समारोह में जीवन सहित अन्य छात्रों को भी उनके उत्कृष्ट परिणाम के लिए सम्मानित किया गया, जिनमें तशविन (98.92%), शुभम सैनी (97.8%), तक्षित (97.52%), हर्ष (97.07%), आर्यन राव (96.49%), अमन गोयल (96.34%), हर्ष कांटीवाल (96.13%), चिराग (94.40%), मुस्कान (94.26%), मोनिका (93.41%), नम्रता (92.13%), दीपेश (91.71%), मुस्कान (91.69%), चिराग (91.50%), मानव (91.28%), प्रिया (91.23%) और सौरव (90.54%) शामिल रहे।
प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोहों का उद्देश्य अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित करना है। उन्होंने छात्रों के अनुशासन और कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए अभिभावकों का भी आभार जताया। निदेशिका सुरेश यादव ने कहा कि संस्थान हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए बेहतर वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है।
यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगामी जेईई-एडवांस परीक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण और शुभकामनाओं के साथ हुआ।
नारनौल | व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष वैद्य किशन वशिष्ठ ने दिया इस्तीफा : प्रदेश इकाई ने किया स्वीकार
नांगल चौधरी | अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार : रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को सफलता | देशी कट्टा और कारतूस बरामद | आरोपी पर पहले भी 10 मामले दर्ज
नारनौल | सिंघानिया विश्वविद्यालय में एआई कार्यशाला आयोजित : 70 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा | नए एआई टूल्स पर हुआ प्रशिक्षण |
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा2 weeks agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद