ज़िला
नारनौल। सड़क निर्माण में बाधा पर चला बुलडोज़र : नगर परिषद ने हटाया अतिक्रमण, अवैध दीवार तोड़ी | विकास कार्यों में रुकावट नहीं होगी
नारनौल। नगर परिषद ने शहर में सड़क निर्माण कार्य को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में पुरानी मंडी के मोहल्ला गुदड़ी में नगर परिषद की टीम ने अवैध कब्जे को हटाया। जानकारी के अनुसार सुरेश और दीपक नामक व्यक्तियों द्वारा नगर परिषद की जमीन पर करीब 3 फीट तक चारदीवारी बनाकर अतिक्रमण किया गया था, जिससे सड़क निर्माण कार्य बाधित हो रहा था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता सोहन लाल के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची, जिसमें जेई पवन कुमार, जुगनू और दयाराम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। नगर परिषद की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से मौके पर बनी अवैध चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया और सड़क निर्माण का रास्ता साफ किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में विकास कार्यों में बाधा बनने वाले अतिक्रमणों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
नारनौल में बेटियों को कैंसर से बचाने की मुहिम ,राजवंशी स्कूल में टीकाकरण पर जागरूकता : डॉक्टरों ने अभिभावकों को किया प्रेरित
नारनौल में CJM नीलम कुमारी का जेल दौरा ,महिला व बुजुर्ग कैदियों से किया संवाद : अधिकारों पर जागरूकता शिविर आयोजित
नारनौल में CM ने वीसी के जरिए ली नीट परीक्षा की समीक्षा डीसी ने तैयारियों की दी जानकारी : केंद्रों पर सुरक्षा, बिजली व एम्बुलेंस के पुख्ता प्रबंध
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा2 weeks agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद