महेंद्रगढ़ हकेवि को टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया रैंकिंग 2026 में स्थान ,501-600 बैंड में बनाई पहचान : शिक्षा व शोध गुणवत्ता का मिला वैश्विक मान्यता

रिपोर्टर:
| महेंद्रगढ़
हकेवि के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार
हकेवि के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार

महेंद्रगढ़। टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) एशिया विश्वविद्यालय रैंकिंग 2026 में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) ने 501-600 बैंड में स्थान हासिल कर अपनी शैक्षणिक पहचान मजबूत की है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शिक्षा, शोध और वैश्विक मानकों की दिशा में बढ़ते कदमों को दर्शाती है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एशिया रैंकिंग में स्थान प्राप्त करना पूरे विश्वविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उत्कृष्ट शोध और वैश्विक स्तर के शैक्षणिक वातावरण के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा विद्यार्थियों में नवाचार, चिंतन और नैतिक मूल्यों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने इसे विश्वविद्यालय के शिक्षण, शोध और समग्र शैक्षणिक वातावरण को मजबूत करने के सतत प्रयासों का परिणाम बताया और कहा कि यह उपलब्धि उत्कृष्टता व वैश्विक सहभागिता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि यह सफलता शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है, जिसमें शैक्षणिक योगदान के साथ प्रशासनिक सहयोग की भी अहम भूमिका रही है।

आईक्यूएसी निदेशक प्रो. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इससे पूर्व विश्वविद्यालय टाइम्स हायर एजुकेशन की वैश्विक रैंकिंग में 1001-1200 बैंड और राष्ट्रीय स्तर पर 44वां स्थान प्राप्त कर चुका है, जबकि क्यूएस रैंकिंग में भी 1001-1100 बैंड में स्थान बना चुका है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की गुणवत्ता आश्वासन और निरंतर सुधार के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुरुग्राम | फर्जी डॉक्टर बनकर चला रहा था अस्पताल : सीएम फ्लाइंग की रेड में गिरफ्तार | पुलिस ने दर्ज किया केस

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम में फर्जी अस्पताल पर छापेमारी
गुरुग्राम में फर्जी अस्पताल पर छापेमारी
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुग्राम के गांव रिठौज में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध चिकित्सकीय डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक निजी अस्पताल संचालित कर रहा था और मर...
Continue Reading

फरीदाबाद | बिजली चोरी का मामला दबाने के नाम पर रिश्वत : डीएचबीवीएन का एएलएम गिरफ्तार | विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद। स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के छायंसा उपमंडल कार्यालय में तैनात सहायक लाइनमैन (एएलएम) सोनू राम को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ...
Continue Reading

चंडीगढ़ | उषा प्रियदर्शनी बनीं महिला आयोग की चेयरपर्सन : मीना परमार वाइस चेयरपर्सन नियुक्त | 5 सदस्यों को भी मिली जिम्मेदारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य महिला आयोग में नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। उषा प्रियदर्शनी को हरियाणा राज्य महिला आयोग का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है, जबकि मीना परमार को वाइस चेयरपर्सन बनाया गया है। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार न...
Continue Reading
Advertisement

Trending