नारनौल | CM ने वीसी के जरिए ली नीट परीक्षा की समीक्षा डीसी ने तैयारियों की दी जानकारी : केंद्रों पर सुरक्षा, बिजली व एम्बुलेंस के पुख्ता प्रबंध

रिपोर्टर:
| नारनौल
फोटो मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करतीं डीसी अनुपमा अंजली।
फोटो मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करतीं डीसी अनुपमा अंजली।

नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आगामी 3 मई को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी 2026) को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। जिला महेंद्रगढ़ की ओर से उपायुक्त अनुपमा अंजली ने अब तक किए गए प्रबंधों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। बैठक के बाद उपायुक्त ने जिला स्तर पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिए ताकि परीक्षार्थी बिना किसी बाधा के समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें। उपायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर बिजली, स्वच्छ पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। गर्मी को ध्यान में रखते हुए परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश के दौरान छाया की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली निगम के अधिकारियों को प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं, जो किसी भी तकनीकी समस्या का तुरंत समाधान करेगा। उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा और दोपहर 01:30 बजे के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक, एडीसी तरुण कुमार पावरिया, एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, एसडीएम महेंद्रगढ़ योगेश सैनी, एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा शुरू : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल। हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश भर में 11 जून से शुरू होकर 26 जून तक चलने वाले विशेष नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक दीपक के नेतृत्व और सख्त निर्देशों के पालन में पुलिस टीम ने नारनौल के वार्ड...
Continue Reading

नारनौल | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
नारनौल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के दिशा-निर्देशन में गुरुवार को पंचायत भवन नारनौल में 70-नारनौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलए-2 के लिए तीन चरणों में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर साकेत कुमार न...
Continue Reading

नारनौल | आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : विधायक ओमप्रकाश यादव ने दी सलाह

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
नारनौल। विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण को अपनाकर किसान अपनी आय में कई गुना वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने फलदार पौधों, फूलों, मसालों, पॉलीहाउस खेती और बेल वाली सब्जियों की खेती को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए आधुनिक कृ...
Continue Reading
Advertisement

Trending