गुरुग्राम | सीएम सैनी का आज दौरा : ‘मन की बात’ सुनेंगे, श्रमिक सम्मान समारोह में शिरकत

हरविन्द्र यादव
|
गुड़गांव

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज गुरुग्राम दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर कार्यकर्ताओं, आमजन और श्रमिकों से सीधा संवाद करेंगे।

मन की बात’ से होगी शुरुआत

मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे भाजपा जिला कार्यालय गुरुकमल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 133वां एपिसोड सुनेंगे। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।

श्रमिकों के बीच दोपहर का कार्यक्रम

इसके बाद दोपहर 12 बजे सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर में आयोजित श्रमिक जागरूकता एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
यहां प्रदेशभर से आए श्रमिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

शाम को ‘विजय पर्व’ कार्यक्रम

शाम 7:30 बजे सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली ग्राउंड में ‘विजय पर्व: आत्मनिर्भर भारत’ कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे।
इस कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी और मंत्री विपुल गोयल भी शामिल होंगे।

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी

तीनों कार्यक्रम स्थलों पर पुलिस की भारी तैनाती की गई है। साथ ही ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए प्रशासन ने विशेष निर्देश जारी किए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | पति की हत्या का खुलासा | पत्नी व साला गिरफ्तार :क्राइम ब्रांच DLF की कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
हत्या केस में आरोपी पत्नी व साला पुलिस गिरफ्त में
हत्या केस में आरोपी पत्नी व साला पुलिस गिरफ्त में
फरीदाबाद | पति की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी और साले को गिरफ्तार किया है। यह मामला थाना डबुआ क्षेत्र का है, जहां 23 अप्रैल की सुबह डबुआ-पाली रोड पर जयबीर नामक व्यक्ति की डेड बॉडी कूड़े के ढेर में मिली थी। इस घटना...
Continue Reading

नारनौल। आरोपों की आंधी में उड़ा पुराना:अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का नेतृत्व, झारखंड के बसंत मित्तल का कब्जा, गोपाल शरण गर्ग 384 वोटों से हारे

रामचन्द्र सैनी
|
चुनाव अधिकारियों की टीम द्वारा घोषित रिजल्ट
चुनाव अधिकारियों की टीम द्वारा घोषित रिजल्ट
नारनौल। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के बहुचर्चित चुनाव आखिरकार आज संपन्न हो गए, जिन पर पिछले कई दिनों से पूरे देश की नजरें टिकी हुई थीं। झारखंड के बसंत कुमार मित्तल ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया और नारनौल के गोपाल श...
Continue Reading

पलवल | दहेज के लिए मां-बेटी की हत्या: घर में मिले शव, 3 माह का बेटा गायब, 6 पर केस दर्ज आरोपी फरार

जिला ब्यूरो
|
4 साल की मासूम बच्ची
4 साल की मासूम बच्ची
पलवल | किठवाड़ी में दहेज के लिए एक 23 वर्षीय महिला और उसकी 4 वर्षीय बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी 3 महीने के नवजात बेटे को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दहेज के लिए प्रताड़ना से ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: