ज़िला
बावल। एमएसपी से नीचे खरीद पर किसानों का विरोध : मंडी में विजिलेंस टीम तैनाती की मांग | खान-पान व चिकित्सा सुविधाओं की उठी जरूरत
बावल। राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच ने किसानों की रबी फसलों की एमएसपी से नीचे खरीद पर कड़ा विरोध जताया है। मंच ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाने का निर्णय लिया है। ‘मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान’ के दौरान अनाज मंडी में किसानों से हुई बैठकों में सामने आई समस्याओं पर चर्चा करते हुए यह फैसला लिया गया। किसानों ने बताया कि सरकार द्वारा गेहूं का एमएसपी 2585 रुपये और सरसों का 6200 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, लेकिन इसके बावजूद कई जगहों पर सरसों की खरीद एमएसपी से नीचे की जा रही है, जो किसानों के साथ आर्थिक अन्याय और धोखाधड़ी है।

मंडी में सुविधाओं की कमी को लेकर किसानों ने जताई नाराजगी
लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों अशोक प्रधान, महेश कौशिक और बीके राम सिंह ने कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी हालत में फसलों की खरीद एमएसपी से नीचे न हो। उन्होंने सुझाव दिया कि खरीद प्रक्रिया के दौरान अनाज मंडी में विजिलेंस और सिविल सोसाइटी की ईमानदार टीमों को तैनात किया जाए, ताकि किसानों के साथ किसी प्रकार की अनियमितता न हो सके।
किसानों ने मंडी में बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि अटल कैंटीन के बोर्ड लगे होने के बावजूद सुबह की चाय-नाश्ता और रात के भोजन की व्यवस्था नहीं है। किसानों ने मांग की कि मंडी में आने वाले किसानों के लिए सुबह-शाम भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की जाए। साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं, क्योंकि बीमार होने की स्थिति में डॉक्टर और दवाइयों की कोई व्यवस्था नहीं है।
लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि अन्नदाता किसानों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा।
नूंह। रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया डिप्टी सीएमओ : स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
चंडीगढ़ | धरना-प्रदर्शन पर रोक लोकतंत्र का गला घोंटना : चौधरी अभय सिंह चौटाला | 25 सितंबर की रैली रोक कर दिखाए सरकार
नांगल चौधरी/नूंह | धूल भरी आंधी के बाद बरसी राहत : बारिश ने बदला मौसम का मिजाज | खिल उठे लोगों के चेहरे
-
नारनौल1 day agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल3 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल1 day agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | दोस्तपुर में भीषण आग : फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी | ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
-
नारनौल3 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
सतनाली6 days agoसतनाली | तेज आंधी-तूफान से सतनाली के ढाणा क्षेत्र में भारी नुकसान : पेड़ दो हिस्सों में टूटा | सोलर प्लेटें क्षतिग्रस्त
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई : सड़क पर रखा सामान जब्त | सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर भी कटे चालान