नारनौल। आरोपों की आंधी में उड़ा पुराना:अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का नेतृत्व, झारखंड के बसंत मित्तल का कब्जा, गोपाल शरण गर्ग 384 वोटों से हारे

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल

नारनौल। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के बहुचर्चित चुनाव आखिरकार आज संपन्न हो गए, जिन पर पिछले कई दिनों से पूरे देश की नजरें टिकी हुई थीं। झारखंड के बसंत कुमार मित्तल ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया और नारनौल के गोपाल शरण गर्ग को 384 वोटों के अंतर से शिकस्त दी।

विजेता रांची निवासी बसंत मित्तल

विजेता रांची निवासी बसंत मित्तल

मतगणना के अनुसार बसंत कुमार मित्तल को 1584 वोट प्राप्त हुए, जबकि गोपाल शरण गर्ग को 1200 वोटों से संतोष करना पड़ा। खास बात यह रही कि बसंत मित्तल का पूरा पैनल भी चुनाव में विजयी रहा। उनके साथ गोपाल गोयल जनरल सेक्रेटरी, प्रमोद जैन डिप्टी जनरल सेक्रेटरी और नाथूराम जैन खजांची चुने गए हैं।

यह चुनाव पिछले कई दिनों से देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ था। लंबे समय से संगठन की कमान संभाल रहे गोपाल शरण गर्ग का इस तरह हारना कई मायनों में बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है।

नारनौल हरियाणा निवासी गोपाल शरण गर्ग हारे

नारनौल हरियाणा निवासी गोपाल शरण गर्ग हारे

चुनाव से पहले उठे विवादों ने भी माहौल को गरमा दिया था। बताया जाता है कि रायपुर के सतनारायण नामक व्यक्ति ने गोपाल शरण गर्ग पर करोड़ों रुपये की नकदी और सोना-चांदी से जुड़े गंभीर आरोप लगाए थे। अब चुनाव परिणाम के बाद विरोधी गुट इस हार को उन्हीं आरोपों का असर बता रहा है।दिल्ली में संपन्न हुए इस चुनाव ने संगठन की दिशा बदलने के संकेत दे दिए हैं। अब बसंत कुमार मित्तल के नेतृत्व में नई टीम के सामने संगठन को एकजुट रखते हुए नई दिशा देने की बड़ी चुनौती होगी, जिस पर पूरे अग्रवाल समाज की नजरें टिकी हुई हैं।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा शुरू : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल। हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश भर में 11 जून से शुरू होकर 26 जून तक चलने वाले विशेष नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक दीपक के नेतृत्व और सख्त निर्देशों के पालन में पुलिस टीम ने नारनौल के वार्ड...
Continue Reading

नारनौल | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
नारनौल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के दिशा-निर्देशन में गुरुवार को पंचायत भवन नारनौल में 70-नारनौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलए-2 के लिए तीन चरणों में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर साकेत कुमार न...
Continue Reading

नारनौल | आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : विधायक ओमप्रकाश यादव ने दी सलाह

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
नारनौल। विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण को अपनाकर किसान अपनी आय में कई गुना वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने फलदार पौधों, फूलों, मसालों, पॉलीहाउस खेती और बेल वाली सब्जियों की खेती को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए आधुनिक कृ...
Continue Reading
Advertisement

Trending