कनीना। वार्ड-14 उपचुनाव : सभी नामांकन वैध घोषित | 28 अप्रैल को नाम वापसी का मौका

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| कनीना
कार्यालय में चल रही अहम बैठक में अधिकारी व कर्मचारी चुनाव संबंधी कार्यों पर मंथन करते हुए।
कार्यालय में चल रही अहम बैठक में अधिकारी व कर्मचारी चुनाव संबंधी कार्यों पर मंथन करते हुए।

कनीना। नगरपालिका कनीना के वार्ड-14 में होने वाले उपचुनाव के तहत सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) प्रक्रिया पूरी कर ली गई। जांच में सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए और किसी भी उम्मीदवार का नामांकन निरस्त नहीं किया गया।

चुनाव रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह  ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 से 25 अप्रैल के बीच प्राप्त सभी 8 नामांकन पत्रों की गहन जांच की गई। आवश्यक दस्तावेजों और पात्रता की पुष्टि के बाद सभी नामांकन वैध घोषित किए गए।

उन्होंने बताया कि अब अगला चरण नामांकन वापसी का है, जिसके लिए 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद अंतिम प्रत्याशी सूची जारी की जाएगी और चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 मई को मतदान होगा, जबकि 13 मई को मतगणना की जाएगी। प्रशासन ने चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मतदाताओं की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम (01285-294030) सक्रिय किया गया है। मतदान केंद्र के रूप में ‘पितामह कान्हसिंह धर्मशाला’ तय किया गया है। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल

हरविन्द्र यादव, सुशील शर्मा
|
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
महेंद्रगढ़। नेशनल हाईवे-152D पर बुचावास गांव के निकट मनाली से जयपुर लौट रही पर्यटकों से भरी एक निजी वॉल्वो बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बस के ड्राइवर और कंडक्टर...
Continue Reading

कनीना | चेलावास में एक महीने के भीतर दूसरी हत्या : विवाहिता की लाठी से हमला कर मौत | आरोपी फरार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कनीना | उपमंडल के गांव चेलावास में एक महीने के भीतर दूसरी हत्या की घटना सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे गांव में एक विवाहिता की कथित रूप से लाठी से हमला कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस म...
Continue Reading

कनीना। बेटी के जन्म पर बजे ढोल-नगाड़े : कन्या कुआं पूजन व जन्मोत्सव बना मिसाल

अनीता
|
कनीना में बेटी द्रुवी यादव के जन्मोत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रम।
कनीना में बेटी द्रुवी यादव के जन्मोत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रम।
कनीना। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को साकार रूप देते हुए कनीना निवासी एवं हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में कार्यरत शिक्षाविद डॉ. कविता यादव ने अपनी पोती द्रुवी यादव के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाकर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस...
Continue Reading
Advertisement

Trending