ज़िला
नारनौल। एचसीएस परीक्षार्थियों को राहत : रोडवेज की विशेष बसें बनी सहारा | समय पर केंद्र पहुंचे अभ्यर्थी
हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशों और उपायुक्त अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एचसीएस एवं अन्य एलाइड सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों हेतु विशेष परिवहन व्यवस्था की गई, जिससे अभ्यर्थियों का सफर सुगम हो गया।
रोडवेज महाप्रबंधक देवदत्त ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा चलाया गया यह अभियान सफल रहा और विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। नारनौल बस स्टैंड से विभिन्न रूटों पर विशेष बसें चलाई गईं, जिनमें एक बस वाया महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र और अंबाला होते हुए पंचकूला भेजी गई, जिसमें जाते समय 50 और वापसी में 31 परीक्षार्थियों ने सफर किया।
इसी तरह यमुनानगर के लिए वाया महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रोहतक, पानीपत और करनाल होकर विशेष बस चलाई गई, जिसमें जाते समय 47 और लौटते समय 80 अभ्यर्थियों ने लाभ उठाया। फरीदाबाद के लिए भी वाया रेवाड़ी और गुरुग्राम होते हुए बस सेवा उपलब्ध कराई गई, जिसमें जाते समय 45 और वापसी में 75 परीक्षार्थी सवार हुए। प्रशासन की इस पहल से सैकड़ों विद्यार्थियों को राहत मिली और वे बिना किसी मानसिक तनाव के समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सके, जिससे उनका परीक्षा अनुभव बेहतर और सुविधाजनक रहा।
नारनौल | नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा शुरू : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
नारनौल | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी
नारनौल | आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : विधायक ओमप्रकाश यादव ने दी सलाह
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल5 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल7 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल6 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल22 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नांगल चौधरी6 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता