नारनौल। एचसीएस परीक्षार्थियों को राहत : रोडवेज की विशेष बसें बनी सहारा | समय पर केंद्र पहुंचे अभ्यर्थी

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल

एचपीएससी की परीक्षा देने के लिए रोडवेज की यात्रा करते अभ्यर्थी।
एचपीएससी की परीक्षा देने के लिए रोडवेज की यात्रा करते अभ्यर्थी।

हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशों और उपायुक्त अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एचसीएस एवं अन्य एलाइड सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों हेतु विशेष परिवहन व्यवस्था की गई, जिससे अभ्यर्थियों का सफर सुगम हो गया।

रोडवेज महाप्रबंधक देवदत्त ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा चलाया गया यह अभियान सफल रहा और विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। नारनौल बस स्टैंड से विभिन्न रूटों पर विशेष बसें चलाई गईं, जिनमें एक बस वाया महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र और अंबाला होते हुए पंचकूला भेजी गई, जिसमें जाते समय 50 और वापसी में 31 परीक्षार्थियों ने सफर किया।

इसी तरह यमुनानगर के लिए वाया महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रोहतक, पानीपत और करनाल होकर विशेष बस चलाई गई, जिसमें जाते समय 47 और लौटते समय 80 अभ्यर्थियों ने लाभ उठाया। फरीदाबाद के लिए भी वाया रेवाड़ी और गुरुग्राम होते हुए बस सेवा उपलब्ध कराई गई, जिसमें जाते समय 45 और वापसी में 75 परीक्षार्थी सवार हुए। प्रशासन की इस पहल से सैकड़ों विद्यार्थियों को राहत मिली और वे बिना किसी मानसिक तनाव के समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सके, जिससे उनका परीक्षा अनुभव बेहतर और सुविधाजनक रहा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

नारनौल। PHED कार्यालय के बाहर कर्मचारियों का धरना : डेटा सत्यापन में लापरवाही पर रोष | समाधान न हुआ तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

रामचन्द्र सैनी
|
कर्मचारीयो के धरना प्रदर्शन की फोटो
कर्मचारीयो के धरना प्रदर्शन की फोटो
नारनौल। ऑल हरियाणा पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन (रजि. नं. 681) शाखा नारनौल द्वारा आज जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) डिवीजन नंबर-1 कार्यालय के बाहर दो घंटे का शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरने की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान ...
Continue Reading

नारनौल। फुले जयंती समारोह को लेकर उत्साह : 2 मई को रेवाड़ी में होगा बड़ा आयोजन | सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि

रामचन्द्र सैनी
|
महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर बड़ा कार्यक्रम, सैनी समाज में उत्साह
महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर बड़ा कार्यक्रम, सैनी समाज में उत्साह
नारनौल। महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं वर्ष जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर सैनी समाज में उत्साह चरम पर है। इस बड़े आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सैनी सभा रेवाड़ी की टीम ने आज मंगलवार को नारनौल पहुंचकर समाज के लोगों को व्यक्तिगत रूप से निमं...
Continue Reading

नांगल चौधरी। भुंगारका में एचटी लाइन के नीचे निर्माण जारी : बिजली विभाग के नोटिस के बाद भी काम बंद नहीं

मंजीत सोनी
|
भुंगारका में एचटी लाइन के नीचे निर्माण जारी, नोटिस के बाद भी नहीं रुका काम
भुंगारका में एचटी लाइन के नीचे निर्माण जारी, नोटिस के बाद भी नहीं रुका काम
नांगल चौधरी | क्षेत्र के गांव भुंगारका में हाई टेंशन (एचटी) बिजली लाइन के पास हो रहा निर्माण कार्य प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा उदाहरण बनता जा रहा है। नियमों को दरकिनार कर किए जा रहे इस निर्माण को लेकर बिजली विभाग द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बावजूद क...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: