नारनौल | रोडवेज बस में ड्राइवर-कंडक्टर विवाद : ढाबे पर बस रोकने को लेकर तकरार | GM ने दिए जांच के आदेश

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नारनौल

नारनौल। हरियाणा रोडवेज नारनौल डिपो की दिल्ली–झुंझुनू रूट पर चलने वाली बस में चालक और परिचालक के बीच विवाद का मामला सामने आया है, जिसने अब विभागीय स्तर पर गंभीर रूप ले लिया है। बस को निर्धारित स्टॉप से पहले ढाबे पर रोकने को लेकर शुरू हुआ यह विवाद सोशल मीडिया तक पहुंच गया, जहां इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस चालक विनोद कुमार ने रूट के निर्धारित स्टॉप से पहले बस को एक ढाबे पर रोक दिया। परिचालक जितेंद्र (C-82) ने इसका विरोध किया और आरोप लगाया कि चालक ने रेवाड़ी की सवारियों को बस में बैठाने से मना कर दिया, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई और विभाग को आर्थिक नुकसान पहुंचा। विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। परिचालक ने आरोप लगाया है कि चालक ने उसके साथ गाली-गलौच की, धमकाया और मारपीट तक की स्थिति पैदा हो गई।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि झुंझुनू बस स्टैंड पर चालक ने परिचालक को झूठे एससी/एसटी केस में फंसाने की धमकी दी। बस में मौजूद यात्रियों ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी जताई और बस को समय पर चलाने की मांग की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें दोनों कर्मचारियों के बीच तीखी बहस देखी जा सकती है।

इस बीच हरियाणा रोडवेज नारनौल डिपो के महाप्रबंधक देवदत्त ने बताया कि मामले में चालक और परिचालक दोनों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। विभाग पहले पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करेगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही तथ्यों के आधार पर विभागीय नियमों के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि जांच में दोनों पक्षों की गलती सामने आती है तो दोनों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

परिचालक ने महाप्रबंधक को लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच, चालक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और भविष्य में दोनों की अलग-अलग ड्यूटी लगाने की मांग की है। वहीं चालक द्वारा भी अपनी ओर से शिकायत दर्ज कराए जाने के कारण अब यह मामला दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच जांच के दायरे में आ गया है

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा शुरू : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल। हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश भर में 11 जून से शुरू होकर 26 जून तक चलने वाले विशेष नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक दीपक के नेतृत्व और सख्त निर्देशों के पालन में पुलिस टीम ने नारनौल के वार्ड...
Continue Reading

नारनौल | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
नारनौल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के दिशा-निर्देशन में गुरुवार को पंचायत भवन नारनौल में 70-नारनौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलए-2 के लिए तीन चरणों में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर साकेत कुमार न...
Continue Reading

नारनौल | आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : विधायक ओमप्रकाश यादव ने दी सलाह

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
नारनौल। विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण को अपनाकर किसान अपनी आय में कई गुना वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने फलदार पौधों, फूलों, मसालों, पॉलीहाउस खेती और बेल वाली सब्जियों की खेती को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए आधुनिक कृ...
Continue Reading
Advertisement

Trending