ज़िला
नारनौल। फुले जयंती समारोह को लेकर उत्साह : 2 मई को रेवाड़ी में होगा बड़ा आयोजन | सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि
नारनौल। महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं वर्ष जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर सैनी समाज में उत्साह चरम पर है। इस बड़े आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सैनी सभा रेवाड़ी की टीम ने आज मंगलवार को नारनौल पहुंचकर समाज के लोगों को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण दिया और कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
सभा पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उनके साथ हरियाणा सरकार के कई मंत्री भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे, जिससे यह आयोजन राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रेवाड़ी में 2 मई को फुले जयंती समारोह, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि
निमंत्रण अभियान के तहत सभा के रेवाड़ी के प्रधान मनोज सैनी, उप प्रधान रामसिंह सैनी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सैनी और कॉलेजियम सदस्य राजकुमार सैनी की टीम नारनौल पहुंची। यहां उन्होंने मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी के कार्यालय में पहुंचकर जेपी सैनी और वरिष्ठ पत्रकार रामचन्द्र सैनी को औपचारिक निमंत्रण सौंपा।
कार्यक्रम को मिला मजबूत समर्थन, जेपी सैनी ने दिया बढ़-चढ़कर भाग लेने का भरोसा
मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी ने कार्यक्रम को लेकर अपनी सकारात्मक सहमति जताते हुए टीम को आश्वासन दिया कि वे इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक और प्रेरणादायक कार्यक्रम समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करते हैं, जिनमें सभी को मिलकर सहयोग करना चाहिए।
जेपी सैनी के इस समर्थन से आयोजन टीम का उत्साह और भी बढ़ गया है। टीम के सदस्यों ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जैसे अनुभवी और समाजसेवी व्यक्तित्व का साथ मिलना कार्यक्रम की सफलता में अहम भूमिका निभाएगा।

नारनौल सैनी सभा के पदाधिकारी को निमंत्रण देते हुए रेवाड़ी की टीम
इसके बाद टीम ने सैनी सभा नारनौल के प्रधान बिशन कुमार, नगर परिषद चेयरमैन कमलेश सैनी और पूर्व चेयरमैन भारती सैनी से मुलाकात कर कार्यक्रम में दल-बल सहित शामिल होने का आग्रह किया।
सैनी सभा नारनौल में इस मौके पर सभा के कैशियर बलवंत सैनी, सचिव भरत सैनी,कार्यकारिणी सदस्य मदन लाल सैनी आदि उपस्थित थे। मुलाकात के दौरान समाज की एकजुटता और कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा भी हुई।
नारनौल के सभी गणमान्य लोगों ने रेवाड़ी से आई टीम का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए समारोह में अपने समर्थकों और साथियों के साथ भाग लेने का भरोसा दिलाया।
गौरतलब है कि यह समारोह केवल जयंती मनाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ाने का मंच भी दिया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि महात्मा ज्योतिबा फुले के शिक्षा और सामाजिक समानता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।
नारनौल | नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा शुरू : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
नारनौल | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी
नारनौल | आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : विधायक ओमप्रकाश यादव ने दी सलाह
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल7 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल6 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल20 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नांगल चौधरी6 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता