ज़िला
नारनौल | जिला जज नरेंद्र सूरा ने किया वाटर कूलर-RO का उद्घाटन : बार एसोसिएशन द्वारा हनुमान जी के भंडारे का आयोजन हजारों लोगों ने प्रसाद लिया
नारनौल| जिला न्यायालय नारनौल में अधिवक्ता चैंबर्स समिति द्वारा हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने अधिवक्ता चैंबर्स प्रांगण में सांसद निधि से बने वाटर कूलर एवं आरओ का उद्घाटन किया।
अधिवक्ता चैंबर्स समिति के प्रधान यशवीर ढिल्लों ने बताया कि कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया। जिला भर के न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मचारियों, सिविल सचिवालय के कर्मचारियों तथा पक्षकारों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने कहा कि नारनौल बार एसोसिएशन द्वारा हनुमान जी के भंडारे का आयोजन सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में मेहनत की कमाई का कुछ हिस्सा दान-पुण्य में अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करने से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और ईश्वर भी उसका फल देता है।
कार्यक्रम के दौरान स्थानांतरण होकर अन्य स्थानों पर जा रहे न्यायाधीशों को बार एसोसिएशन की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती हर्षाली चौधरी, नितिन राज, विक्रमाजीत, श्रीमती नीलम कुमारी, जतिन गुजराल, श्रीमती गोपाल चौधरी, भुवनेश सैनी, गौरव खटाना, श्रीमती रितु तंवर, प्रवीण कुमार सहित अनेक न्यायाधीश उपस्थित रहे।
इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश मेहता, नरेश यादव ककराला, पूर्व प्रधान यशवंत यादव, विजयपाल बडेसरा, विजय चौधरी, जय किशन यादव, राजकुमार यादव, मुकेश निर्मल, जसवीर ढिल्लों, प्रमोद तखड़े, मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
नारनौल | नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा शुरू : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
नारनौल | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी
नारनौल | आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : विधायक ओमप्रकाश यादव ने दी सलाह
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल17 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी6 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता