नारनौल। रोटरी क्लब ने विरासत ए संस्कार पर कराई प्रतियोगिता : विजेताओं को साइकिल देकर किया सम्मानित | विद्यार्थियों में बढ़ा उत्साह

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नारनौल
‘विरासत ए संस्कार’ भाषण प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को साइकिल देकर सम्मानित करते अतिथि
‘विरासत ए संस्कार’ भाषण प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को साइकिल देकर सम्मानित करते अतिथि

नारनौल। विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “विरासत ए संस्कार” विषय पर एक प्रभावशाली भाषण प्रतियोगिता का आयोजन राजवंशी सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोचाना मे किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ग्यारसी रानी (श्री महेश), द्वितीय स्थान दीपिका (श्री बालचंद) एवं तृतीय स्थान हिमांशी (श्री बिश्नोई) ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को साइकिल देकर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वअन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया

कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती रेखा यादव द्वारा अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री दिनेश कुमार सांखला ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के प्रधान दिनेश भार्गव ने अपने संबोधन में कहा कि “आज की युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और मूल्यों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास एवं संस्कार विकसित करते हैं।”

वाइस प्रेसिडेंट रोटेरियन अनिल यादव ने विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया और कहा कि विद्यालय के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब कोषाध्यक्ष मोहन सैनी एवं सदस्य कुलदीप सैनी का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | आईआरडीसी 2025-26 का भव्य समापन : छात्रों ने 500 मीटर तक रॉकेट लॉन्च कर रचा इतिहास

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में आईआरडीसी कार्यक्रम के दौरान रॉकेट लॉन्च करते छात्र।
नारनौल में आईआरडीसी कार्यक्रम के दौरान रॉकेट लॉन्च करते छात्र।
नारनौल। दा वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इंटरनेशनल रॉकेट्री डिज़ाइन चैलेंज (आईआरडीसी) 2025-26 का भव्य समापन समारोह उत्साह और गौरव के साथ संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देशभर के 8000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से वि...
Continue Reading

नारनौल। महिला मरीज से छेड़छाड़ के प्रयास पर अस्पताल प्रबंधन का बड़ा एक्शन : आरोपी कर्मचारी को तुरंत निकाला | सीसीटीवी फुटेज रखे सुरक्षित

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। शहर के एक निजी अस्पताल में महिला मरीज से कथित छेड़छाड़ के प्रयास के मामले में अस्पताल प्रबंधन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अस्पताल प्रशासन ने मामले को दबाने के बजाय ...
Continue Reading

नारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग

हरविन्द्र यादव
|
गोड़ ब्राह्मण सभा नारनौल में सुरेंद्र राव की वीडियो के विरोध में ब्राह्मण समाज के लोग बैठक करते हुए।
गोड़ ब्राह्मण सभा नारनौल में सुरेंद्र राव की वीडियो के विरोध में ब्राह्मण समाज के लोग बैठक करते हुए।
नारनौल | गौड़ ब्राह्मण सभा में रविवार को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन सभा के प्रधान राकेश महता की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में महेंद्रगढ़ तहसील के गांव डुलाना निवासी सुरेंद्र सिंह राव द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए जा रहे वीडियो और पोस्टों का कड़ा व...
Continue Reading
Advertisement

Trending