नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला : छात्रों को बताए करियर के असीम अवसर

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नारनौल
राजकीय महाविद्यालय नारनौल में आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी कौशल से किया जागरूक
राजकीय महाविद्यालय नारनौल में आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी कौशल से किया जागरूक

नारनौल। राजकीय महाविद्यालय, नारनौल के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में करियर अवसरों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्राचार्य प्रोफेसर राजवीर सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी युग में साइबर सुरक्षा के महत्व और इसमें उपलब्ध करियर संभावनाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता इंजीनियर अजय कुमार रहे, जो हांगकांग स्थित ट्रेलिक्स साइबर ऑपरेशन्स में प्रैक्टिस लीड के पद पर कार्यरत हैं और उन्हें इस क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक का अंतरराष्ट्रीय अनुभव है।

साइबर सुरक्षा विषय पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

नारनौल। साइबर सुरक्षा विषय पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

उन्होंने अपने व्याख्यान में साइबर हमलों के बढ़ते खतरे, डेटा सुरक्षा की आवश्यकता और उद्योग में कुशल पेशेवरों की बढ़ती मांग पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में साइबर सुरक्षा एक तेजी से उभरता हुआ क्षेत्र है, जिसमें रोजगार के असीम अवसर उपलब्ध हैं। अजय कुमार ने छात्रों को नेटवर्क सिक्योरिटी, एथिकल हैकिंग, क्लाउड सिक्योरिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सुरक्षा प्रणालियों जैसे आवश्यक तकनीकी कौशल के बारे में भी अवगत कराया।

साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, प्रमाणपत्र प्राप्त करने और व्यावहारिक अनुभव हासिल करने की सलाह दी। विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए अनेक करियर विकल्प मौजूद हैं और उन्हें अपनी रुचि के अनुसार सही दिशा का चयन करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पलक ने किया, जबकि अंत में प्रोफेसर डॉ. चंद्रमोहन ने मुख्य वक्ता, अतिथियों और विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ. सत्यपाल सुलोदिया, डॉ. विजयदीप गौड़, डॉ. प्रवीन गोरिया और महेश शर्मा सहित अन्य प्राध्यापक भी उपस्थित रहे। कार्यशाला में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की और यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए नए करियर मार्ग खोलने में सहायक साबित हुआ।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | आईआरडीसी 2025-26 का भव्य समापन : छात्रों ने 500 मीटर तक रॉकेट लॉन्च कर रचा इतिहास

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में आईआरडीसी कार्यक्रम के दौरान रॉकेट लॉन्च करते छात्र।
नारनौल में आईआरडीसी कार्यक्रम के दौरान रॉकेट लॉन्च करते छात्र।
नारनौल। दा वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इंटरनेशनल रॉकेट्री डिज़ाइन चैलेंज (आईआरडीसी) 2025-26 का भव्य समापन समारोह उत्साह और गौरव के साथ संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देशभर के 8000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से वि...
Continue Reading

नारनौल। महिला मरीज से छेड़छाड़ के प्रयास पर अस्पताल प्रबंधन का बड़ा एक्शन : आरोपी कर्मचारी को तुरंत निकाला | सीसीटीवी फुटेज रखे सुरक्षित

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। शहर के एक निजी अस्पताल में महिला मरीज से कथित छेड़छाड़ के प्रयास के मामले में अस्पताल प्रबंधन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अस्पताल प्रशासन ने मामले को दबाने के बजाय ...
Continue Reading

नारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग

हरविन्द्र यादव
|
गोड़ ब्राह्मण सभा नारनौल में सुरेंद्र राव की वीडियो के विरोध में ब्राह्मण समाज के लोग बैठक करते हुए।
गोड़ ब्राह्मण सभा नारनौल में सुरेंद्र राव की वीडियो के विरोध में ब्राह्मण समाज के लोग बैठक करते हुए।
नारनौल | गौड़ ब्राह्मण सभा में रविवार को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन सभा के प्रधान राकेश महता की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में महेंद्रगढ़ तहसील के गांव डुलाना निवासी सुरेंद्र सिंह राव द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए जा रहे वीडियो और पोस्टों का कड़ा व...
Continue Reading
Advertisement

Trending