ज़िला
नारनौल। ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत : श्री श्याम मंदिर के पास हादसा, पहचान नहीं | पुलिस ने शुरू की जांच
नारनौल। क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां चौकी नंबर 45 स्थित श्री श्याम मंदिर के पास एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गया, जिससे गुजर रही ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि व्यक्ति को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
रेलवे पुलिस अधिकारी कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, हालांकि उसके हाथ में स्टील का कड़ा मिला है, जिसके आधार पर पुलिस पहचान करने का प्रयास कर रही है। आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है और आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति की गुमशुदगी की सूचना हो तो तुरंत पुलिस को अवगत कराएं, ताकि मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचित किया जा सके।
नारनौल। जन परिवेदना समिति की बैठक में सुनवाई : सहकारिता मंत्री ने दिए सख्त निर्देश | पीपीपी त्रुटियां दूर करने को गांवों में लगेंगे कैंप
नारनौल। दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण : न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने सुविधाओं का लिया जायजा | बच्चों के अधिकारों और देखभाल पर दिए निर्देश
नारनौल। चितवन वाटिका का नाम सुधारकर रखा गया महाराजा अग्रसेन चितवन वाटिका : अग्रवाल समाज ने जताया आभार
-
निजामपुर4 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
नारनौल4 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा4 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 weeks agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी4 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल2 weeks agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल3 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा3 weeks agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद