नारनौल। दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण : न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने सुविधाओं का लिया जायजा | बच्चों के अधिकारों और देखभाल पर दिए निर्देश

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल। बच्चों की प्रगति और उनके सीखने के वातावरण का जायजा लेते जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा। साथ में सीजेएम नीलम कुमारी
नारनौल। बच्चों की प्रगति और उनके सीखने के वातावरण का जायजा लेते जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा। साथ में सीजेएम नीलम कुमारी

नारनौल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र सूरा तथा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने हुड्डा सेक्टर स्थित संतोष मेमोरियल दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने केंद्र में रह रहे दिव्यांग बच्चों के रहने की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र संचालकों को निर्देश दिए कि बच्चों के पुनर्वास, शिक्षा और देखभाल में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए।

वहीं नीलम कुमारी ने केंद्र के स्टाफ और बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जरूरतमंदों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है। अधिकारियों ने इस दौरान बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें खाद्य सामग्री वितरित की। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। महिला मरीज से छेड़छाड़ के प्रयास पर अस्पताल प्रबंधन का बड़ा एक्शन : आरोपी कर्मचारी को तुरंत निकाला | सीसीटीवी फुटेज रखे सुरक्षित

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। शहर के एक निजी अस्पताल में महिला मरीज से कथित छेड़छाड़ के प्रयास के मामले में अस्पताल प्रबंधन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अस्पताल प्रशासन ने मामले को दबाने के बजाय ...
Continue Reading

नारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग

हरविन्द्र यादव
|
गोड़ ब्राह्मण सभा नारनौल में सुरेंद्र राव की वीडियो के विरोध में ब्राह्मण समाज के लोग बैठक करते हुए।
गोड़ ब्राह्मण सभा नारनौल में सुरेंद्र राव की वीडियो के विरोध में ब्राह्मण समाज के लोग बैठक करते हुए।
नारनौल | गौड़ ब्राह्मण सभा में रविवार को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन सभा के प्रधान राकेश महता की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में महेंद्रगढ़ तहसील के गांव डुलाना निवासी सुरेंद्र सिंह राव द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए जा रहे वीडियो और पोस्टों का कड़ा व...
Continue Reading

नारनौल | विश्व रक्तदाता दिवस पर दीपक यादव सम्मानित : 25 बार रक्तदान कर बने प्रेरणा स्रोत

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल में विश्व रक्तदाता दिवस पर दीपक यादव को सम्मानित करते हुए।
नारनौल में विश्व रक्तदाता दिवस पर दीपक यादव को सम्मानित करते हुए।
नारनौल | जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से रविवार विश्व रक्तदाता दिवस नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में आयोजित किया गया। इस दौरान माता सती वेलफेयर समिति के सचिव दीपक यादव को 25 बार रक्तदान करने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रक्तदा...
Continue Reading
Advertisement

Trending