पलवल। पुलिसकर्मी पर बदसलूकी के आरोप : टैक्सी ड्राइवर का मोबाइल छीना, हंगामा | शिकायत पर जांच के आदेश

रिपोर्टर: सुन्दर कुंडू
| हरियाणा

पलवल। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस-वे पर डायल-112 पर तैनात एक पुलिसकर्मी की कथित दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल शकील ने एक टैम्पो ट्रैवलर चालक से अभद्रता करते हुए उसका मोबाइल फोन छीन लिया, जिसके बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया।

जानकारी के अनुसार 25 अप्रैल को मध्य प्रदेश नंबर की टैम्पो ट्रैवलर को रोककर चालक शरद पाटिल से कागजात की जांच की गई। चालक ने बताया कि वह बड़वानी (एमपी) से चार धाम यात्रा पर 14 यात्रियों को लेकर जा रहा था और उसके पास सभी वैध दस्तावेज मौजूद थे। इसके बावजूद पुलिसकर्मी चालान काटने पर अड़ा रहा।

चालक के विरोध करने पर कथित रूप से पुलिसकर्मी भड़क गया और उसका मोबाइल छीन लिया तथा अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मौके पर मौजूद यात्रियों ने इसका विरोध किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई और हंगामा शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हालात बिगड़ते देख पुलिसकर्मी डायल-112 वाहन में बैठकर मौके से निकल गया।

चालक ने घटना का वीडियो भी बनाया है, जिसमें पुलिसकर्मी सड़क के बीच खड़ा दिखाई दे रहा है और लोग उसके आसपास एकत्र हैं। मामले को लेकर डीएसपी मुख्यालय ने कहा है कि शिकायत के आधार पर जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | शराब ठेके से रंगदारी वसूलने वाले दंपति गिरफ्तार : वीडियो बनाकर झूठे केस में फंसाने की देते थे धमकी

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद में रंगदारी वसूली मामले में गिरफ्तार आरोपी दंपति।
फरीदाबाद में रंगदारी वसूली मामले में गिरफ्तार आरोपी दंपति।
फरीदाबाद | थाना मुजेसर पुलिस टीम ने शराब ठेका संचालक से रंगदारी वसूलने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय कॉलोनी निवासी रोहताश (50 वर्ष) के रूप में हुई है। जिनको 13 जून 2026 को गिरफ्तार किया गया। पूछता...
Continue Reading

फरीदाबाद | 7 दिन में 13 साइबर अपराधी गिरफ्तार : पुलिस ने रुपये 21 लाख से ज्यादा रकम बरामद की

धर्मेंद्र यादव
|
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता
फरीदाबाद | पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 6 से 12 जून के बीच फरीदाबाद पुलिस के साइबर थानों की टीम ने एक सप्ताह में 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार ...
Continue Reading

नूंह | दिल्ली-अलवर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : दिलशाद की मौत | पांच घायल | फरार कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

बबीता वर्मा
|
नूंह के दिल्ली-अलवर हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो और मौके पर जुटे लोग।
नूंह के दिल्ली-अलवर हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो और मौके पर जुटे लोग।
नूंह। जिले से गुजर रहे दिल्ली-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग-248ए पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। हादसा आकेड़ा थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और सीएनजी ऑटो की आमने-सामने...
Continue Reading
Advertisement

Trending