पललव। एटीएम लूट 4.39 लाख से भरी मशीन उखाड़ ले गए बदमाश : CCTV में कैद वारदात

रिपोर्टर: सुन्दर कुंडू
| हरियाणा

पललव। पलवल जिले के औरंगाबाद गांव में बीती देर रात लुटेरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ से 4 लाख 39 हजार रुपए से भरी मशीन को उखाड़कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मुंडकटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

बैंक के शाखा प्रबंधक पल्लव राज लोचन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एटीएम बूथ में तोड़फोड़ की सूचना मिलने पर जब स्टाफ मौके पर पहुंचा, तो वहां से एटीएम मशीन गायब मिली। शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर सामने आया कि रात करीब 2 बजे एक टाटा कार में सवार पांच अज्ञात बदमाश एटीएम बूथ पर पहुंचे। आरोपियों ने पहले शटर के ताले तोड़े और फिर मशीन को उखाड़कर गाड़ी में डाल लिया। पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने मौके से टूटे ताले कब्जे में लिए और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मुंडकटी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उनकी पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | खाकी में हरियाली का प्रहरी : जब थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने सदर थाना को बना दिया ‘ग्रीन थाना’

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह पक्षियों के लिए पानी रखते हुए
फतेहाबाद सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह पक्षियों के लिए पानी रखते हुए
फतेहाबाद | आमतौर पर पुलिस थानों की पहचान शिकायतों, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण से जुड़ी होती है, लेकिन फतेहाबाद का सदर थाना इस परंपरागत छवि से अलग एक नई पहचान गढ़ रहा है। यहां कदम रखते ही लोगों का स्वागत खाकी वर्दी से पहले हरियाली करती है। पेड़ो...
Continue Reading

नूंह | दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा : खड़े कैंटर में घुसी कार | 4 की मौत

बबीता वर्मा
|
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
नूंह | दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अवैध रूप से खड़े एक आयशर कैंटर ने चार लोगों की जान ले ली। शनिवार की सुबह बघौला के पास एक्सप्रेसवे के 64/170 किलोमीटर प्वाइंट पर जयपुर से दिल्ली जा रही एक अल्काजार कार सड़क किनारे खड़े केला से भरे आयशर कैंटर में पीछे...
Continue Reading

फतेहाबाद | नहर किनारे मिली पंजाब के स्वास्थ्यकर्मी की बाइक : परिजनों ने लगाया दबाव बनाने का आरोप

राजेश भाम्भू
|
मामले की जानकारी देते पंजाब के हेल्थ कर्मचारी भूपेंद्र सिंह के बेटे कपिल
मामले की जानकारी देते पंजाब के हेल्थ कर्मचारी भूपेंद्र सिंह के बेटे कपिल
फतेहाबाद | रतिया क्षेत्र में पंजाब स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी की मोटरसाइकिल और चप्पल भाखड़ा ब्रांच नहर के किनारे मिली है। आशंका जताई जा रही है कि कर्मचारी ने नहर में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू कर दी।...
Continue Reading
Advertisement

Trending