ज़िला
रेवाड़ी। असम राइफल्स आउटरीच टीम रेवाड़ी पहुंची : वीर नारी व पूर्व सैनिक से की मुलाकात | सहयोग व कल्याण का दिया भरोसा
रेवाड़ी। असम राइफल्स मुख्यालय की आउटरीच टीम ने हरियाणा में चल रहे विशेष अभियान के तहत रेवाड़ी में वीर नारी और बिस्तर पर पड़े पूर्व सैनिक से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। यह अभियान लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेरा के दिशा-निर्देशन में तथा कमांडेंट डॉ. विनोद कुमार गुप्ता और असिस्टेंट कमांडेंट संदीप लामा के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है।
29 अप्रैल 2026 को टीम ने सबसे पहले 34 असम राइफल्स के शहीद राइफलमैन (GD) विजेंद्र सिंह की पत्नी श्रीमती सुशील से मुलाकात की। विजेंद्र सिंह ने 10 जुलाई 2005 को थौबल में रोड ओपनिंग पार्टी (ROP) ड्यूटी के दौरान आईईडी विस्फोट में सर्वोच्च बलिदान दिया था। टीम ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के कल्याण हेतु निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।

पूर्व सैनिक रामानंद से मुलाकात कर असम राइफल्स टीम ने जाना हालचाल, हरसंभव मदद का आश्वासन।
इसके बाद टीम ने 38 असम राइफल्स के सेवानिवृत्त वारंट ऑफिसर (RM) रामानंद (65 वर्ष) से मुलाकात की, जो पिछले चार वर्षों से स्ट्रोक के कारण बाईं ओर के लकवे से ग्रसित होकर बिस्तर पर हैं। टीम ने पूर्व सैनिक और उनके परिवार से बातचीत कर उनकी स्थिति पर चिंता व्यक्त की और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
दोनों परिवारों ने डीजीएआर और आउटरीच टीम के प्रति उनके सहयोग, देखभाल और पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर आभार व्यक्त किया।
पलवल | विशेष टीकाकरण अभियान शुरू : नवजात से 5 वर्ष तक के बच्चों को लगाए जाएंगे टीके | 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव पर जोर
पलवल | मनीषा ने नेशनल कुश्ती में जीता गोल्ड : 61 किग्रा अंडर-17 वर्ग में किया कमाल | जिले व स्कूल का नाम किया रोशन
नांगल चौधरी | बुनियादी शिक्षा कार्यक्रम लेवल-3 में उमेश सफल : मॉडल संस्कृति स्कूल में दाखिला तय, गांव में खुशी
-
निजामपुर4 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
नारनौल4 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा4 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल3 weeks agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी4 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल3 weeks agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल3 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा3 weeks agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद