निजामपुर | खंड को बड़ी सौगात की उम्मीद : विक्रम पहलवान के प्रयासों से छिलरो में खुलेगा होम्योपैथिक अस्पताल

रिपोर्टर: भूपेंद्र कुमार
| निजामपुर
गांव छिलरो में होम्योपैथिक अस्पताल खोलने की पहल को लेकर ग्रामीणों में उत्साह।
गांव छिलरो में होम्योपैथिक अस्पताल खोलने की पहल को लेकर ग्रामीणों में उत्साह।

निजामपुर | खंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में सरपंच एसोसिएशन के प्रधान विक्रम पहलवान लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। उनका मुख्य उद्देश्य पीएचसी छिलरो में होम्योपैथिक अस्पताल की स्थापना करवाना है, जिसके लिए वे लंबे समय से प्रयासरत हैं।

इस पहल के सफल होने पर घाटाशेर, तलोट, कारौली, निजामपुर, नापाल, सरेली, दनचोली, मारोली और धानोता सहित आसपास के अनेक गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं, पड़ोसी राज्य राजस्थान के कई गांवों के मरीज भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे, जिससे क्षेत्र में सस्ती और सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी।

ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को देखते हुए यह प्रयास काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यदि यह अस्पताल शुरू होता है, तो लोगों को दूर-दराज के शहरों में इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल सकेगा।स्थानीय लोगों में भी इस पहल को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और वे उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही यह प्रयास सफल होकर क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा।

Edit By: अंकिता किराड़
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निजामपुर | स्टेशन पर खतरनाक गैप बना मुसीबत : ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच डेढ़ फुट दूरी | यात्रियों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

Array
|
निजामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच खतरनाक गैप
निजामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच खतरनाक गैप
निजामपुर | अटेली, नारनौल और डाबला सहित आसपास के अधिकांश रेलवे स्टेशन आधुनिक प्लेटफॉर्म से सुसज्जित हो चुके हैं, लेकिन निजामपुर रेलवे स्टेशन अब भी पुराने ढर्रे पर चल रहा है। यहां प्लेटफॉर्म का आधुनिकीकरण न होने के कारण यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर खत...
Continue Reading

रेवाड़ी | मानेसर मेयर का भाजपा में प्रवेश : विरोध के बीच बदली बाज़ी, अहीरवाल की राजनीति में राव इंद्रजीत की रणनीति चर्चा में

Array
|
मीडिया से बातचीत करते भाजपा के नेता
मीडिया से बातचीत करते भाजपा के नेता
रेवाड़ी। अहीरवाल की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है, जिसने क्षेत्रीय सियासत के समीकरणों को नई दिशा दे दी है। मानेसर की मेयर डॉ. इंद्रजीत यादव ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। यह घटनाक्रम उस समय सामने आया, जब पहले उनके निर्दलीय तौर ...
Continue Reading

निजामपुर | पीएचसी छीलरो को सीएचसी बनाने की मांग लंबित : दो बार ज्ञापन के बाद भी कार्रवाई नहीं, क्षेत्र में नाराजगी

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर |स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपते स्थानीय लोग
निजामपुर |स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपते स्थानीय लोग
निजामपुर | पीएचसी छीलरो को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) में अपग्रेड करने की मांग लंबे समय से उठ रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। नलवाटी विकास समिति के प्रधान सतपाल चौधरी ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर स्वास्थ्य विभाग और...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: