नारनौल | मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड विवाद गहराया : वीडियो वायरल, थाने में शिकायत

रिपोर्टर: भूपेंद्र कुमार
| नारनौल

नारनौल | महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज, कोरियावास स्थित राव तुलाराम अस्पताल में इलाज को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब पीड़ित ने थाने में शिकायत दी है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

नारनौल के महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज, कोरियावास स्थित राव तुलाराम अस्पताल एक बार फिर विवादों में आ गया है। गांव निजामपुर निवासी कर्मवीर ने थाना सदर नारनौल में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसकी भतीजी के इलाज में लापरवाही बरती गई और डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड करने से इनकार कर दिया।

नारनौल मेडिकल कॉलेज में इलाज को लेकर बढ़ा विवाद, जांच की मांग तेज

नारनौल मेडिकल कॉलेज में इलाज को लेकर बढ़ा विवाद, जांच की मांग तेज

शिकायतकर्ता के अनुसार, 28 अप्रैल को वह बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गया था, जहां उसे दवाइयां उपलब्ध न होने की बात कहकर बाहर से दवा लेने को कहा गया। इसके बाद 30 अप्रैल को वह दोबारा बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचा और अल्ट्रासाउंड करवाने की मांग की, लेकिन डॉक्टर ने जांच करने से मना कर दिया।

आरोप है कि इस दौरान डॉक्टर ने न केवल अल्ट्रासाउंड करने से इनकार किया, बल्कि उसे धमकी भी दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी उसी दिन वायरल हुआ, जिसके बाद मामला और तूल पकड़ गया।

पीड़ित का कहना है कि बार-बार अनुरोध के बावजूद बच्ची को समय पर इलाज नहीं मिला, जिसके चलते उसे मजबूरन निजी अस्पताल में उपचार करवाना पड़ा। इसके बाद उसने थाने में शिकायत देकर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

करीब 720 करोड़ रुपये की लागत से तैयार महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज पहले भी नामकरण विवाद को लेकर चर्चा में रहा है और अब स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठ रहे सवालों के बीच यह मामला थाने तक पहुंच गया है।

सबसे बड़ी बात यह है कि यह अस्पताल हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के गृह जिले में स्थित है। ऐसे में यहां की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठना स्वाभाविक माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है कि जब स्वास्थ्य मंत्री के अपने जिले में ही मरीजों को इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो प्रदेश के अन्य हिस्सों की स्थिति क्या होगी।

फिलहाल इस पूरे मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जबकि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। राहुल गांधी का 56वां जन्मदिवस : गौसेवा और जनकल्याण कार्यों के साथ मनाया | कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया सेवा का संदेश

रामचन्द्र सैनी
|
विपक्ष के नेता एवं सांसद राहुल गांधी के जन्मदिवस पर उपचार गौशाला में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया के नेतृत्व में गायों की सेवा करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
विपक्ष के नेता एवं सांसद राहुल गांधी के जन्मदिवस पर उपचार गौशाला में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया के नेतृत्व में गायों की सेवा करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया एडवोकेट के नेतृत्व में विपक्ष के नेता एवं सांसद राहुल गांधी 56वां जन्मदिवस उपचार गौशाला में गायों को चारा, हरा चारा एवं सब्जियां खिलाकर मनाया गया। इस अवसर पर सत्यवीर झुकिया एडवोकेट ने कहा कि ...
Continue Reading

नारनौल | कोटपूतली हाईवे पर जल महल–कादीपुर कट बना हादसों का केंद्र : बृहस्पतिवार सुबह भीषण टक्कर में दो युवक गंभीर घायल

मंजीत सोनी
|
नारनौल | कोटपूतली की ओर जाने वाले हाईवे पर स्थित जल महल–कादीपुर कट पर बृहस्पतिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक बंजारा समुदाय से बताए जा रहे हैं, जो कादीपुर से ...
Continue Reading

नारनौल। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली : युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ | राष्ट्र निर्माण में ऊर्जा लगाने का आह्वान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पंचायत भवन में कार्यक्रम में संबोधित करते जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा।
पंचायत भवन में कार्यक्रम में संबोधित करते जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा।
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नशामुक्त और स्वस्थ हरियाणा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरू...
Continue Reading
Advertisement

Trending