महेंद्रगढ़ | पूर्णिमा महोत्सव में भजनों की गूंज : बालाजी मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल | श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
महेंद्रगढ़ में पूर्णिमा महोत्सव, भजनों की गूंज से भक्तिमय हुआ माहौल
महेंद्रगढ़ में पूर्णिमा महोत्सव, भजनों की गूंज से भक्तिमय हुआ माहौल

महेंद्रगढ़। श्री सालासर बालाजी मंदिर स्थित श्री गोपाल गऊशाला परिसर में शुक्रवार को पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संध्याकालीन आरती के साथ हुआ, जिसके बाद रात्रि 8:15 बजे से भव्य भजन-कीर्तन एवं जागरण का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। भजन प्रवक्ताओं द्वारा प्रस्तुत एक से बढ़कर एक भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में सराबोर होकर जयकारों के साथ कार्यक्रम में शामिल रहे।

आयोजकों ने बताया कि पूर्णिमा महोत्सव प्रत्येक माह श्रद्धा और सेवा भाव के साथ आयोजित किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर श्री बालाजी जनसेवक मंडल एवं गोशाला समिति ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | पुलिस का डबल एक्शन जारी : तीन नशा तस्करों की 80 लाख रुपये तक की अवैध संपत्तियां फ्रीज

राजेश भाम्भू
|
एसपी दिव्यांशी सिंगला जानकारी देते हुए
एसपी दिव्यांशी सिंगला जानकारी देते हुए
फतेहाबाद | पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करते हुए अब तस्करों की अवैध संपत्तियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन आदतन नशा तस्करों की 62.20 लाख रुपये से अ...
Continue Reading

नूंह | दिल्ली-अलवर रोड पर झाड़ियों में मिला युवक का शव : अधिक नशा करने से मौत की आशंका

बबीता वर्मा
|
नूंह में झाड़ियों से युवक का शव बरामद
नूंह में झाड़ियों से युवक का शव बरामद
नूंह। जिले से गुजर रहे एनएच-248ए (दिल्ली-अलवर रोड) पर गांव कांवर्सिका के पास शुक्रवार को सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने झाड़ियों में शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना र...
Continue Reading

गुरुग्राम | नगर निगम ने लॉन्च किया इंटरएक्टिव GIS मैप : एक क्लिक में मिलेगी क्षेत्र की पूरी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपनी वेबसाइट www.mcg.gov.in पर एक इंटरएक्टिव जीआईएस मैप विकसित किया है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम ...
Continue Reading
Advertisement

Trending