ज़िला
अटेली | महाराणा प्रताप जयंती को लेकर ग्रामीणों को दिया निमंत्रण : समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने की सहभागिता की अपील
अटेली। महाराणा प्रताप का जीवन प्रेरणा स्रोत है और उनकी सैन्य रणनीति आज भी प्रासंगिक है। महापुरुषों की जयंती मनाने से समाज में जागृति आती है, इसलिए हमें इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। यह बात अखिल भारतीय राजपूत महासभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने कही।
वे गांव गुजरवास, भोड़ी, खारीवाड़ा, गढ़ी रूथल और राताकलां में ग्रामीणों को आगामी 10 मई को भोजावास गांव में आयोजित होने वाली महाराणा प्रताप जयंती के लिए आमंत्रित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाना समाज का नैतिक कर्तव्य है। जिन वीर योद्धाओं और शहीदों ने देश व धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए ऐसे आयोजन आवश्यक हैं।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में भोजावास में आयोजित जयंती समारोह में शामिल हों और इसे सफल बनाएं। ग्रामीणों ने उनके निमंत्रण को स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उनके साथ भाग सिंह तंवर, राजेन्द्र नम्बरदार, नरपत कमांडो, ओमप्रकाश हिंदुस्तानी, करतार सिंह चेयरमैन, पदम सिंह, अशोक खोड़ सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
अटेली। ढाई महीने बाद मां से मिला बिछड़ा बेटा : शांतिकुंज आश्रम की कोशिश लाई रंग | इंसानियत की अनोखी मिसाल
अटेली। अपराध और नशे के खिलाफ पुलिस-सरपंच एकजुट : गांवों में जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान | सीसीटीवी और सूचना तंत्र मजबूत करने पर जोर
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
सतनाली5 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
अटेली22 hours agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | बनिहाड़ी डेम में मिला 37 वर्षीय व्यक्ति का शव : एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस | डैम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल