ज़िला
नूंह | कलवाड़ी गांव में सीवरेज लाइन को लेकर बवाल : कहासुनी से शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंचा
नूंह। जिले के तावडू खंड के गांव कलवाड़ी में शनिवार को सीवरेज पाइपलाइन बिछाने को लेकर अचानक तनावपूर्ण स्थिति बन गई। ग्राम पंचायत और ग्रामीणों के बीच शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में धक्का-मुक्की और हाथापाई में बदल गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत की ओर से गांव में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने कार्य के तरीके पर आपत्ति जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान उनकी पेयजल आपूर्ति की लाइनें टूट गईं, जिससे कई घरों में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि जब वे टूटी हुई पाइपलाइन को ठीक करने के लिए मौके पर पहुंचे, तो सरपंच पति राजेंद्र उर्फ लाला अपने कुछ साथियों के साथ वहां आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ती चली गई और स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस दौरान गाली-गलौज भी हुई और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई |

सीवरेज लाइन विवाद के दौरान मौके पर मौजूद दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण माहौल।
इसके साथ ही ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जिस क्षेत्र में सीवरेज लाइन डाली जा रही है, वह कथित रूप से अवैध कॉलोनी में आता है। हालांकि पंचायत पक्ष ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह कार्य गांव के हित में किया जा रहा है ताकि जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।
पंचायत का कहना है कि कुछ लोग विकास कार्य में जानबूझकर बाधा डाल रहे हैं और माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। पंचायत पक्ष ने आरोप लगाया कि विरोध करने वाले लोगों ने ही पहले अभद्र व्यवहार किया और काम को रोकने की कोशिश की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान पहले तीखी बहस हुई जो बाद में हाथापाई में बदल गई। सूचना मिलने पर थाना मुहम्मदपुर अहीर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
थाना प्रभारी कला चंद ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत करा दिया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है।
महेंद्रगढ़ | आंधी-बारिश व ओलावृष्टि से बदला मौसम : फसलें व सोलर पैनल क्षतिग्रस्त, कई इलाकों में अलग असर
पश्चिम बंगाल | चुनाव में बड़ा यूटर्न : फलोदी सट्टा बाजार का बदला ट्रेंड, BJP को बढ़त का अनुमान
सोनीपत | भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया का दावा : नगर निगम चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत तय | सभी वार्डों में कमल खिलाने का आह्वान
-
निजामपुर4 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल4 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल3 weeks agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल3 weeks agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल3 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा3 weeks agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद