फरीदाबाद | कोर्ट परिसर में लव मैरिज कपल से मारपीट : सिक्योरिटी मांगने कोर्ट पहुंचे थे | लड़की वालों ने घेरकर पीटा

रिपोर्टर: सुन्दर कुंडू
| हरियाणा
फरीदाबाद कोर्ट परिसर में लव मैरिज कपल के साथ मारपीट का दृश्य
फरीदाबाद कोर्ट परिसर में लव मैरिज कपल के साथ मारपीट का दृश्य

फरीदाबाद। कोर्ट परिसर में लव मैरिज करने वाले एक कपल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जहां युवक और युवती अपने बयान दर्ज कराने और सुरक्षा की मांग को लेकर कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन इसी दौरान युवती के परिजन वहां पहुंच गए और दोनों पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार जैसे ही कपल कोर्ट बिल्डिंग से बाहर निकला, युवती पक्ष के लोगों ने उन्हें घेर लिया और हाथापाई शुरू कर दी, जिसमें कुछ महिलाओं ने भी युवक-युवती को थप्पड़ मारे।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। युवक का आरोप है कि मारपीट के बाद युवती के परिजन उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी और बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम संबंध बन गए, जिसके बाद 27 अप्रैल को उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली। हालांकि युवती के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और वे लगातार विरोध के साथ धमकियां भी दे रहे थे।

इसी कारण कपल सुरक्षा की मांग को लेकर कोर्ट पहुंचा था। घटना 1 मई की बताई जा रही है, जब दोनों अपने बयान दर्ज कराकर महिला वकील के साथ लघु सचिवालय परिसर से बाहर निकल रहे थे, तभी युवती पक्ष के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावर लगातार हमला करते रहे और बाद में युवती को साथ ले गए।

उधर, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शिकायत मिलने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर अवैध कट बना हादसों की वजह : यू-टर्न लेते कंटेनर से टकराईं कई गाड़ियां | बड़ा हादसा टला

बबीता वर्मा
|
नूंह। जिले से गुजर रहे दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर थाना सदर फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव रवा के पास बने एक अवैध कट ने शुक्रवार को फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। कच्चे रास्ते से यू-टर्न ले रहे एक लंबे कंटेनर के कारण पीछे से आ रहे कई वाह...
Continue Reading

फतेहाबाद | रतिया में दुकान की छत से गिरकर दुकानदार की मौत : किसी काम से छत पर गया | अचानक बिगड़ा संतुलन | अस्पताल में तोड़ा दम

राजेश भाम्भू
|
मृतक भजन लाल की फोटो।
मृतक भजन लाल की फोटो।
फतेहाबाद | रतिया के बस स्टैंड के पास एक दुकान की छत से गिरकर 46 वर्षीय दुकानदार भजन कंबोज की मृत्यु हो गई। यह घटना गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, छोटी चंदो निवासी भजन कंबोज रतिया में 99 नामक जरनल स्टोर चलाते थे। गुरुवार की शा...
Continue Reading

फरीदाबाद | फर्जी निदेशक बन कंपनी से रुपये 78.50 लाख की साइबर ठगी : पुलिस ने रुपये 58.60 लाख राशि कराई होल्ड | खाताधारक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपित
फरीदाबाद साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपित
फरीदाबाद | साइबर थाना सेंट्रल, फरीदाबाद की टीम ने एक कंपनी के खाते से 78.50 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए बिहार से 3 आरोपितों को काबू किया है। जिनकी पहचान विरशांत निवासी गांव कातर बिहार, प्रदीप कुमार शाह निवासी गांव पचवरा, छपर...
Continue Reading
Advertisement

Trending