नारनौल | पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर नारनौल में जश्न : महावीर चौक पर ढोल की थाप पर झूमे कार्यकर्ता

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
नारनौल के महावीर चौक पर जीत का जश्न मनाते बीजेपी वर्कर ।
नारनौल के महावीर चौक पर जीत का जश्न मनाते बीजेपी वर्कर ।

नारनौल | पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद नारनौल में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। शहर के महावीर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेन्द्र राव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी साझा की।

महावीर चौक पर जैसे ही भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए, पूरा क्षेत्र भाजपा के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों के साथ जीत का उत्सव मनाया। कई कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे लेकर पहुंचे और जीत की खुशी में आतिशबाजी भी की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेन्द्र राव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत देश में भाजपा के बढ़ते जनाधार का प्रमाण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है और उनकी मेहनत से ही भाजपा लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है।

प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा और मार्केट कमेटी नारनौल के पूर्व चेयरमैन जेपी ने कहा कि भाजपा देश के हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है और जनता अब जाति व क्षेत्रवाद की राजनीति से ऊपर उठकर विकास की राजनीति को समर्थन दे रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है।

इस मौके पर जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, मार्केट कमेटी नारनौल के पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत कलवाड़ी, मीडिया प्रभारी विवेक अग्रवाल, जिला महामंत्री किशनलाल सैनी सहित अन्य नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को जीत पर बधाई दी।

कार्यक्रम में हेमंत चौबे, महेश सैनी, महिपाल यादव, शिव रतन सिंह, संजय अमन, डॉ. सुरेंद्र सैनी, संजय सैनी, सुशील चौटाला, धर्मचंद छाबड़ा, सुरेश संगी, जयसिंह तरेडिया, महिला जिला अध्यक्ष भारती सैनी, सपना गुप्ता, सरोज वाला, सरोज कश्यप सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती तथा आगामी चुनावों में और अधिक मेहनत करने का संकल्प लिया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | शराब माफिया पर सरकार का शिकंजा : सस्ती देसी शराब बेचने का भंडाफोड़ | गुप्त छापेमारी के बाद दो ठेके सील

Array
|
गुप्त छापेमारी के बाद सील किया गया शराब ठेका, कार्रवाई से मचा हड़कंप
गुप्त छापेमारी के बाद सील किया गया शराब ठेका, कार्रवाई से मचा हड़कंप
नारनौल | निर्धारित दर से कम कीमत पर देसी शराब बेचने के मामले ने अब बड़ा रूप ले लिया है। सरकार ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ा एक्शन किया है। गुप्त जांच टीम की छापेमारी के बाद शहर के दो शराब ठेकों को सील कर दिया गया है। कार्रवाई के बाद आब...
Continue Reading

नारनौल | अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश : जिला टास्क फोर्स बैठक में जीरो टॉलरेंस का संदेश

Array
|
अवैध खनन पर सख्ती को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करतीं डीसी अनुपमा अंजली
अवैध खनन पर सख्ती को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करतीं डीसी अनुपमा अंजली
नारनौल | जिला में अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित की। लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में हुई इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अनुपमा अंजली ने की, जहां उन्होंने स्पष्ट कहा कि हरियाणा सर...
Continue Reading

नारनौल | मोटर दुर्घटना मामलों के निपटारे को प्री-लोक अदालत आज : 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Array
|
सीजेएम नीलम कुमारी।
सीजेएम नीलम कुमारी।
नारनौल | 4 मई। राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से 9 मई को सुबह 10 बजे सभी प्रकार के मामलों के निपटारों के लिए कोर्ट परिसर नारनौल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व 5 मई को ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: