ज़िला
नूंह। दहेज की मांग बनी मौत की वजह : नूंह के डिढ़ारा गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत | ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या का आरोप
नूंह। जिले के सदर थाना तावडू क्षेत्र की खोरी कलां चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव डिढ़ारा में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट के बाद जबरन जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका के पिता रणबीर, निवासी जनाचौली (पलवल), ने बताया कि वर्ष 2012 में उन्होंने अपनी दोनों बेटियों की शादी पूरे मान-सम्मान और हैसियत के अनुसार दान-दहेज देकर की थी, लेकिन शादी के बाद से ही उनकी बेटियों को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा।
इसको लेकर कई बार पंचायतों से लेकर महिला थाने तक गुहार लगाई गई, मगर आरोपियों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। परिजनों के मुताबिक 3 मई की रात हालात बेहद गंभीर हो गए, जब बड़ी बेटी प्रियंका ने फोन कर सूचना दी कि उसकी बहन पूजा के साथ ससुराल पक्ष ने बेरहमी से मारपीट की है। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक आरोप है कि पूजा को जबरन जहर पिला दिया गया था। गंभीर हालत में उसे तुरंत तावडू के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ती गई। बाद में नल्हड़ अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही पूजा ने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस नल्हड़ अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने सास सावित्री, ससुर आजाद, पति नरेंद्र, देवर बिजेंद्र और ननद के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। चौकी खोरी कलां इंचार्ज धर्मेंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नलहड़ भेज दिया गया है तथा मामले की गहनता से जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रेवाड़ी | घोड़ा दौड़ाने नहीं, काम करने आया हूं : सतीश यादव को लक्ष्मण यादव का जवाब | 35 बार विधानसभा में उठाई क्षेत्र की आवाज
नूंह | कुत्ताराज का खौफ : तीन दिन में दर्जनभर लोग बने शिकार | प्रशासनिक दावों की खुली पोल
हरियाणा | विश्व बैंक सहयोग से शुरू होगा जल सुरक्षा कार्यक्रम : हरियाणा में जल संरक्षण और कृषि जल प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा
-
नारनौल7 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
सतनाली16 hours agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नारनौल7 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
नांगल चौधरी15 hours agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
सतनाली6 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
सतनाली2 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग