रेवाड़ी में सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला: 5 हजार का इनामी ‘हाथी’ साथियों सहित गिरफ्तार

रिपोर्टर: जिला ब्यूरो
| रेवाड़ी

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव भालखी में नाले के निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस मामले में माजरा गांव का सरपंच प्रतिनिधि रविंदर उर्फ ‘हाथी’, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला किया था, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह करीब दो महीने से फरार चल रहा था।

धारूहेड़ा सीआईए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ‘हाथी’ को उसके तीन साथियों सहित उत्तर प्रदेश के बरसाना से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह पूरा विवाद 19 जनवरी को भालखी गांव में नाले के निर्माण को लेकर शुरू हुआ था, जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट भी हुई थी। उस समय मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

लेकिन इसी रंजिश को लेकर 26 जनवरी को माजरा गांव के सरपंच प्रतिनिधि रविंदर उर्फ ‘हाथी’ ने अपने करीब डेढ़ दर्जन साथियों के साथ मिलकर सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र को ओवरब्रिज के पास उस समय घेर लिया, जब वह झंडा फहराने के बाद घर लौट रहा था। आरोपियों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।

घायल सुरेंद्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर चोटों के चलते डॉक्टरों को उसकी एक टांग काटनी पड़ी। इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था। पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र श्योराण के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर लगातार दबिश दी जा रही थी, जिसके बाद मुख्य आरोपी ‘हाथी’ सहित चार आरोपियों को बरसाना से गिरफ्तार कर लिया गया है।

फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

 

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश

धर्मेंद्र यादव
|
डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ
डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ
फरीदाबाद। प्रतिबंधित दवाइयों पर अंकुश लगाने और नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत बनाने के उद्देश्य से डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का आयोजन 3 जून को लघु सचिवालय बल्लभगढ़ स्थित कार्य...
Continue Reading

फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज

राजेश भाम्भू
|
भट्टू थाना, जहां जमीनी विवाद में मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया।
भट्टू थाना, जहां जमीनी विवाद में मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया।
फतेहाबाद। जमीनी विवाद के चलते भतीजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाचा पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में घायल हुए चाचा को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित फतेहाबाद के भट्टू कस्बे में स्टेशनर...
Continue Reading

पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
पंचकूला। हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 582 सरकारी हाई और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की बाउंड्री वॉल की मरम्मत के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ...
Continue Reading
Advertisement

Trending