फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
भट्टू थाना, जहां जमीनी विवाद में मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया।
भट्टू थाना, जहां जमीनी विवाद में मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया।

फतेहाबाद। जमीनी विवाद के चलते भतीजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाचा पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में घायल हुए चाचा को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित फतेहाबाद के भट्टू कस्बे में स्टेशनरी की दुकान चलाता है। पुलिस ने मामले में भतीजे और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल घायल कर्ण सिंह।

अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल घायल कर्ण सिंह।

पुलिस को दी शिकायत में कर्ण सिंह बैनीवाल ने बताया कि वह भट्टू मंडी में स्टेशनरी की दुकान करता है। 30 मई की सुबह वह अपनी बाइक पर सवार होकर गांव से भट्टू मंडी जा रहा था। जब वह गांव सुलीखेड़ा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो पीछे से आई एक सफेद रंग की ब्रेजा कार ने उसका रास्ता रोक लिया।

कर्ण सिंह के अनुसार कार में उसका भतीजा देवेंद्र उर्फ डीके, कुलदीप उर्फ घोलू और उनके अन्य साथी सवार थे। आरोप है कि देवेंद्र के हाथ में लोहे की रॉड तथा कुलदीप के हाथ में डंडा था। आरोपियों ने बाइक रुकवाकर उस पर हमला कर दिया। देवेंद्र ने उसके पैरों पर लोहे की रॉड से वार किए, जबकि कुलदीप ने डंडों से हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें पहुंचाईं।

पीड़ित ने बताया कि हमले के दौरान वह सड़क पर गिर गया और शोर मचाने लगा। इसी दौरान राहगीरों और पीछे आ रहे उसके बेटे अजय को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते समय आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घायल कर्ण सिंह को उसके बेटे ने एंबुलेंस की सहायता से भट्टू कलां सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अग्रोहा मेडिकल College रेफर कर दिया।

कर्ण सिंह ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके हाथ में पहनी सोने की अंगूठी और जेब में रखे 22 हजार रुपये भी गिर गए। उसने बताया कि उसका भतीजा अपनी जमीन बेच चुका है और अब उसकी जमीन में दखलअंदाजी करता है। पहले भी उसके घर में तोड़फोड़ की घटना हो चुकी है। इसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर देवेंद्र और कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश

धर्मेंद्र यादव
|
डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ
डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ
फरीदाबाद। प्रतिबंधित दवाइयों पर अंकुश लगाने और नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत बनाने के उद्देश्य से डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का आयोजन 3 जून को लघु सचिवालय बल्लभगढ़ स्थित कार्य...
Continue Reading

पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
पंचकूला। हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 582 सरकारी हाई और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की बाउंड्री वॉल की मरम्मत के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ...
Continue Reading

फरीदाबाद। मंदिर के दान पात्र से हजारों की चोरी : क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार | रुपये 20 हजार नकद बरामद

धर्मेंद्र यादव
|
मंदिर चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में।
मंदिर चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में।
फरीदाबाद। सेक्टर-56/56ए स्थित शिव मंदिर में दान पात्र से नकदी चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप उर्फ गौरव उर्फ टाइगर निवासी गांव पड़ियावली, जिला अ...
Continue Reading
Advertisement

Trending