सतनाली | एबीवीपी की बड़ी जीत : राजकीय महाविद्यालय सतनाली में शुरू हुई M.A. हिंदी व पॉलिटिकल साइंस

रिपोर्टर: जिला ब्यूरो
| सतनाली
सतनाली कॉलेज में शुरू हुई M.A. हिंदी और पॉलिटिकल साइंस, एबीवीपी ने जताई खुशी
सतनाली कॉलेज में शुरू हुई M.A. हिंदी और पॉलिटिकल साइंस, एबीवीपी ने जताई खुशी

सतनाली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) सतनाली नगर, जिला महेंद्रगढ़ द्वारा विद्यार्थियों के हित में उठाई गई महत्वपूर्ण मांग आखिरकार पूरी हो गई है।

एबीवीपी द्वारा राजकीय महाविद्यालय सतनाली में M.A. हिंदी और M.A. पॉलिटिकल साइंस की कक्षाएं शुरू करवाने को लेकर शिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया था, जिस पर अब सकारात्मक निर्णय लेते हुए दोनों विषयों को मंजूरी दे दी गई है।

इस उपलब्धि पर एबीवीपी सतनाली नगर की पूरी इकाई में खुशी की लहर है। परिषद के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर लांबा का विशेष आभार जताया। साथ ही डॉ. जर्नैल सिंह, डॉ. बिरेंद्र सिंह शेखावत, डॉ. कमला जी और डॉ. आशीष जी सहित अन्य स्टाफ का भी सहयोग के लिए धन्यवाद किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर लांबा ने कहा कि अब बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, यह बहुत अच्छा कार्य है।

वहीं नगर अध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार ने कहा कि आस-पास के बच्चों को हायर एजुकेशन करने का सुनहरा मौका मिलेगा।

नगर मंत्री सचिन कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा विद्यार्थियों के लिए तत्पर रहती है और आगे भी विद्यार्थियों की समस्याओं को समय-समय पर उठाती रहेगी।

एबीवीपी ने हरियाणा के शिक्षा मंत्री माननीय श्री महिपाल ढांडा जी का भी हृदय से आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह मांग पूरी हो सकी। इसके साथ ही महेंद्रगढ़ विधानसभा के माननीय विधायक कंवर सिंह यादव जी का भी विशेष धन्यवाद किया गया, जिनका मार्गदर्शन और समर्थन इस कार्य में महत्वपूर्ण रहा।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के डॉ. जर्नैल सिंह, डॉ. बिरेंद्र सिंह शेखावत, डॉ. कमला जी, डॉ. आशीष जी सहित कॉलेज का अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।

इस अवसर पर कॉलेज एलुमिनाई एसोसिएशन के प्रधान लादेन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ललित, कार्तिक, प्रिंस, परवीन, रोहित और महारथी सहित सभी कार्यकर्ता एवं कॉलेज के विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

एबीवीपी ने कहा कि यह फैसला क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगा और अब उन्हें उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। परिषद ने भविष्य में भी विद्यार्थियों के हितों के लिए इसी प्रकार संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सतनाली | प्रशासन की अनदेखी के बीच खिलाड़ियों ने खुद संभाली जिम्मेदारी : अपने पैसों से कराई स्टेडियम की सफाई

विक्रम नेहरा
|
सतनाली खेल स्टेडियम में सफाई करते खिलाड़ी
सतनाली खेल स्टेडियम में सफाई करते खिलाड़ी
सतनाली | क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं को निखारने वाले सतनाली खेल स्टेडियम में मूलभूत सुविधाओं के अभाव और सफाई व्यवस्था की बदहाली के चलते खिलाड़ियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि नियमित सफाई न होने से परेशान खिलाड...
Continue Reading

सतनाली | योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : बीडीपीओ कार्यालय सतनाली में उमड़ा उत्साह | युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

विक्रम नेहरा
|
सतनाली | खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालय सतनाली में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह, उल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, युवाओं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों...
Continue Reading

सतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड

विक्रम नेहरा
|
श्री श्याम गौ सेवा धाम सतनाली में गौवंश के लिए निर्मित नया शेड और उपस्थित गोभक्त।
श्री श्याम गौ सेवा धाम सतनाली में गौवंश के लिए निर्मित नया शेड और उपस्थित गोभक्त।
सतनाली | गौसेवा एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए सुरेश कुमार गोयल डिगरोता ने श्री श्याम गौ सेवा धाम सतनाली में अपने स्वर्गीय पिता हरद्वारीलाल गोयल तथा स्वर्गीय माता श्रीमती सारा देवी की पावन स्मृति में गौवंश के लिए एक ...
Continue Reading
Advertisement

Trending