नारनौल | जिला में धूमधाम से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : शिव स्तुति की रही गूंज

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
कलश यात्रा का नेतृत्व करती उपायुक्त अनुपमा अंजली।
कलश यात्रा का नेतृत्व करती उपायुक्त अनुपमा अंजली।

नारनौल | श्री सोमनाथ मंदिर के वर्तमान स्वरूप की प्राण-प्रतिष्ठा के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को ऐतिहासिक नगरी नारनौल सहित पूरे महेंद्रगढ़ जिला में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत श्री गोपाल गौशाला स्थित श्री श्याम मंदिर से निकाली गई विशाल कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद मोडावाला मंदिर में भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया गया।

प्रधानमंत्री का संबोधन सुनते विधायक ओम प्रकाश यादव, डीसी अनुपमा अंजली व अन्य।

प्रधानमंत्री का संबोधन सुनते विधायक ओम प्रकाश यादव, डीसी अनुपमा अंजली व अन्य।

जिला स्तरीय समारोह में नारनौल विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। वहीं कार्यक्रम के दौरान गुजरात स्थित सोमनाथ तट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन भी प्रसारित किया गया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए सोमनाथ की गौरवशाली परंपरा और सनातन संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला।

जलाभिषेक करते विधायक ओमप्रकाश यादव।

जलाभिषेक करते विधायक ओमप्रकाश यादव।

कार्यक्रम में उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्वयं पवित्र कलश उठाकर यात्रा का नेतृत्व किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद रहे। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती कलश यात्रा के दौरान पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते विधायक ओम प्रकाश यादव।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते विधायक ओम प्रकाश यादव।

मोडावाला मंदिर परिसर में सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा लगाई गई विशेष प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में सोमनाथ मंदिर के ऋग्वैदिक काल से लेकर वर्तमान तक के एक हजार वर्षों के संघर्ष, आस्था और पुनरुत्थान की गाथा को चित्रों और विवरणों के माध्यम से दर्शाया गया। सतयुग के स्वर्ण मंदिर से लेकर वर्तमान पाषाण मंदिर तक की यात्रा, कैलाश महामेरु प्रासाद शैली की वास्तुकला और सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। सोमनाथ पर्व पर बनाई गई रंगोली ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल और कॉलेजों की सांस्कृतिक टीमों ने शिव तांडव एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर युवाओं ने सोशल मीडिया पर #ChaloChaleinSomnath और #SomnathSwabhimanParv जैसे हैशटैग्स के जरिए इस आयोजन को डिजिटल मंचों तक पहुंचाया।

कार्यक्रम में एसडीएम अनिरुद्ध यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव, जेपी सैनी, किशन बोहरा, सुरेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | माय भारत के तत्वावधान में धौलेड़ा स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस : नवाचार और तकनीक के जरिए सतत भविष्य निर्माण पर दिया जोर

Array
|
कार्यक्रम में संबोधित करते जिला सूचना विज्ञान अधिकारी इंजीनियर प्रशांत कुमार।
कार्यक्रम में संबोधित करते जिला सूचना विज्ञान अधिकारी इंजीनियर प्रशांत कुमार।
नारनौल | उपायुक्त अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धौलेड़ा में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का...
Continue Reading

नारनौल | राजकीय आईटीआई नारनौल में मनाया गया 28वां राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस : विज्ञान प्रदर्शनी, भाषण व पोस्टर प्रतियोगिताओं में दिखा छात्रों का हुनर

Array
|
जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाते खेतानाथ प्रौद्योगिकी संस्थान से विकास व संस्थान के प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल।
जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाते खेतानाथ प्रौद्योगिकी संस्थान से विकास व संस्थान के प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल।
नारनौल | राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नारनौल में रविवार को 28वां राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा खेतानाथ प्रौद्योगिकी संस्थान से विकास तथा संस्थान के प्रधानाचार्य विनोद खंगवाल ने ...
Continue Reading

नारनौल | सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : आज निकलेगी भव्य कलश यात्रा | पीएम-सीएम के संबोधन का होगा लाइव प्रसारण

Array
|
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत श्री श्याम मंदिर से मोडावाला मंदिर तक निकलेगी भव्य कलश यात्रा, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव रहेंगी मुख्य अतिथि।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत श्री श्याम मंदिर से मोडावाला मंदिर तक निकलेगी भव्य कलश यात्रा, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव रहेंगी मुख्य अतिथि।
नारनौल | श्री सोमनाथ मंदिर के वर्तमान स्वरूप की प्राण-प्रतिष्ठा के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 11 मई को आयोजित होने वाले “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव ने रविव...
Continue Reading
Advertisement

Trending