कनीना | नगरपालिका कनीना उपचुनाव में सुरेन्द की बड़ी जीत : 215 वोटों से अनूप यादव को हराया | शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई मतगणना

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़ कनीना
चुनावी परिणामों की शुचिता बनाए रखने के लिए रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में वोटों की गिनती करते अधिकारी।
चुनावी परिणामों की शुचिता बनाए रखने के लिए रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में वोटों की गिनती करते अधिकारी।

कनीना | नगरपालिका कनीना के वार्ड संख्या-14 के उपचुनाव की मतगणना मंगलवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्थित काउंटिंग सेंटर में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुई। प्रशासन की ओर से मतगणना केंद्र पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

नगरपालिका कनीना वार्ड-14 उपचुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

नगरपालिका कनीना वार्ड-14 उपचुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

उपमंडल अधिकारी (ना.) एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह के निर्देशन में मतगणना कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरा कराया गया। मतगणना के दौरान पूरी प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी गई, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

कनीना वार्ड-14 उपचुनाव में सुरेन्द की बड़ी जीत, 215 वोटों से दर्ज की जीत

कनीना वार्ड-14 उपचुनाव में सुरेन्द की बड़ी जीत, 215 वोटों से दर्ज की जीत

मतगणना परिणामों के अनुसार उम्मीदवार सुरेन्द ने 321 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनूप यादव को 215 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। अनूप यादव को 106 वोट मिले। इसके अलावा अशोक कुमार को 69 मत, बलजीत को 60 मत, बलजीत राज को 24 मत तथा प्रदीप यादव को 4 मत प्राप्त हुए। वहीं 6 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।

रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि मतगणना पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस प्रशासन और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह ने विजयी उम्मीदवार सुरेन्द को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सभी उम्मीदवारों और नागरिकों का सहयोग सराहनीय रहा है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कनीना | योग से स्वस्थ तन-मन : योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा का संकल्प | कनीना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह से मनाया गया

सुशील शर्मा
|
कनीना | पितामह कान्हा सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना में रविवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत क...
Continue Reading

कनीना। योग दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में : पीकेएसडी कॉलेज में हुई फाइनल रिहर्सल | 21 जून को विधायक कंवर सिंह यादव होंगे मुख्य अतिथि

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पीकेएसडी कॉलेज कनीना में योग दिवस की फाइनल रिहर्सल के दौरान योगाभ्यास करते प्रतिभागी
पीकेएसडी कॉलेज कनीना में योग दिवस की फाइनल रिहर्सल के दौरान योगाभ्यास करते प्रतिभागी
कनीना। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पीकेएसडी कॉलेज कनीना में शुक्रवार को प्रोटोकॉल योग प्रशिक्षण की फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ...
Continue Reading

कनीना | प्रोफेसर रामबिलास शर्मा के विरुद्ध की गई टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण एवम् मनगढ़ंत : सत्यवीर सिंह यादव सेहलंग

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कनीना। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यवीर सिंह यादव सेहलंग ने पूर्व शिक्षा मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रोफेसर रामबिलास शर्मा के खिलाफ की गई टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण और मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने इस मामले में कड...
Continue Reading
Advertisement

Trending