ज़िला
महेंद्रगढ़ | करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात : हर गांव को मिलेगी ट्रैक्टर-ट्रॉली, सांसद धर्मबीर सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां
महेंद्रगढ़ | क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देते हुए भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को गांव स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रत्येक गांव को साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन हेतु एक-एक ट्रैक्टर-ट्रॉली उपलब्ध कराई जाएगी।
महेंद्रगढ़ में विभिन्न गांवों में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि देश की 543 लोकसभा सीटों में भिवानी-महेंद्रगढ़ पहला ऐसा लोकसभा क्षेत्र बनने जा रहा है, जहां हर गांव को कचरा प्रबंधन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली दी जाएगी। इस दौरान स्थानीय विधायक कंवर सिंह यादव और भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव भी मौजूद रहे।
सांसद ने कहा कि केंद्र की सरकार और हरियाणा सरकार की जनहितैषी नीतियों के चलते बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंच रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों को शहरों जैसी आधुनिक सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता है।

विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास
विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आधारभूत ढांचे को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण, जल संरक्षण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान डेरोली जाट, खातीवास, डालनवास, जड़वा, जेरपुर और डिगरोता समेत कई गांवों में सड़क, जलघर, खेल मैदान, तालाब, टीन शेड, पशु चिकित्सालय, चारदीवारी और जल संरक्षण परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया।
डेरोली जाट में नंदरामदास वाटिका तथा संपर्क सड़कों का उद्घाटन किया गया। खातीवास में संपर्क मार्गों, टीन शेड और खेल सुविधाओं से जुड़े कार्यों का उद्घाटन हुआ। डालनवास में आधुनिक जलघर, पशु चिकित्सालय और खेल मैदान का लोकार्पण किया गया।
जड़वा गांव में जलघर, गऊ घाट, शमशान घाट विकास कार्य और जोहड़ निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया गया। वहीं जेरपुर में तालाब सौंदर्यीकरण और सिंचाई परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। डिगरोता गांव में जल निकाय परियोजना, पिंक जिम हॉल और वॉकिंग ट्रैक सहित कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।
महेंद्रगढ़ | चलो वार्ड, चलो पंचायत अभियान तेज, हर गांव-हर घर तक पहुंचेगी युवा कांग्रेस : जनसेवा का संघर्ष लगातार जारी रहेगा पुनीत बुलान
नारनौल | राजीव गांधी को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि : प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन | आधुनिक भारत के शिल्पकार बताया
महेंद्रगढ़ । भाजपा पर रोजगार को लेकर कांग्रेस का हमला : युवाओं के साथ अन्याय का आरोप , बाहरी उम्मीदवारों को नौकरी देने का दावा
-
नांगल चौधरी3 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
कनीना3 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नारनौल2 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नारनौल1 day agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
-
नांगल चौधरी2 days agoपुलिस-सरपंच विवाद पर गरमाई राजनीति | कांग्रेस नेत्री सुनीता गुर्जर ने सरपंचों का किया समर्थन : भाजपा सरकार पर तीखे आरोप
-
अटेली3 hours agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
नांगल चौधरी10 hours agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नांगल चौधरी9 hours agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल