अटेली। भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोपरि : डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर अटेली में खुशी की लहर

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
पूर्व विधायक सीताराम यादव अटेली
पूर्व विधायक सीताराम यादव अटेली

अटेली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस ऐतिहासिक निर्णय पर पूर्व विधायक सीताराम यादव ने गहरा हर्ष व्यक्त करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व, चुनाव प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का धन्यवाद किया।

पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यहाँ कोई परिवारवाद की राजनीति नहीं चलती। यह एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ ज़मीनी स्तर के एक छोटे से कार्यकर्ता को भी उसके काम और निष्ठा के आधार पर शीर्ष नेतृत्व तक पहुँचाया जाता है। भाजपा हर कार्यकर्ता की मेहनत का ध्यान रखती है और योग्यता के अनुसार जिम्मेदारी सौंपती है।

“डॉ. अर्चना गुप्ता का सफर इस बात का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने पहले जिला अध्यक्ष, फिर प्रदेश महामंत्री और अब प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी काबिलियत को साबित किया है।” – सीताराम यादव, पूर्व विधायक

इस नियुक्ति से भाजपा ने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी धरातल पर उतारा है। प्रदेश की कमान एक महिला कार्यकर्ता को सौंपकर शीर्ष नेतृत्व ने यह संदेश दिया है कि संगठन में महिलाओं को पूरा मान-सम्मान और बराबरी का हक़ दिया जाता है।

इस गौरवमयी अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सुगनचंद सैनी , निगरानी समिति के सदस्य वरिष्ठ भाजपा के कार्यकर्ता सुरेशचंद शर्मा, अटेली व्यापार मंडल के अध्यक्ष रतनलाल गर्ग, नगर पालिका के पूर्व चेयर मैन जतिन अग्रवाल , जगदीश शर्मा, राकेश अग्रवाल और मुरारी लाल वेद सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का बार-बार धन्यवाद किया और डॉ. गुप्ता को बधाई दी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ : योग अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश

जितेंद्र सोलंकी
|
धनुंदा गांव में आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास करते ग्रामीण और बच्चे।
धनुंदा गांव में आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास करते ग्रामीण और बच्चे।
अटेली। उज्जवल ग्रामीण विकास संस्था, धनुंदा के सौजन्य से एवं सर्व जातीय जन जागरण मंच के बैनर तले वीरवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, धनुंदा के प्रांगण में सात दिवसीय योग शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष ...
Continue Reading

अटेली | रामपुरा-कांटी सीमा विवाद में अटका फिरनी मार्ग निर्माण : 7 लाख मंजूर होने के बावजूद 6 महीने से अधूरा पड़ा काम

जितेंद्र सोलंकी
|
गांव रामपुरा में अधूरा पड़ा फिरनी मार्ग और रास्ते पर अवैध कब्जे का दृश्य।
गांव रामपुरा में अधूरा पड़ा फिरनी मार्ग और रास्ते पर अवैध कब्जे का दृश्य।
अटेली। गांव रामपुरा में मुख्य फिरनी के कच्चे रास्ते का निर्माण करने के लिए मंजूर हुईं राशि के बावजूद भी पिछले 6 महिने से कार्य अधर में लटका हुआ है जिसका मुख्य कारण दो गांवों की पंचायती जमीन का विवाद बताया जा रहा है। इस सम्बन्ध में गांव रामपुरा के निव...
Continue Reading

अटेली | ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज : रेलयात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते रेलयात्री जागरूक मंच के सदस्य।
अटेली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते रेलयात्री जागरूक मंच के सदस्य।
अटेली | क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा को लेकर दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच ने शुक्रवार को अटेली रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक को दो सूत्रीय मांगों का विस्तृत ज्ञापन सौंपा। मंच ने 22451/52 चंडीगढ़–बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के अटेली में ठहराव और इसे ...
Continue Reading
Advertisement

Trending