नारनौल। अटेली और नारनौल में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान : कमांडो व डॉग स्क्वॉड के साथ सार्वजनिक स्थलों की जांच

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल अटेली
अटेली बस स्टैंड पर कमांडो और डॉग स्क्वॉड के साथ जांच करती पुलिस टीम।
अटेली बस स्टैंड पर कमांडो और डॉग स्क्वॉड के साथ जांच करती पुलिस टीम।

नारनौल। नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशों पर अटेली और नारनौल में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस बल के साथ विशेष कमांडो फोर्स और डॉग स्क्वॉड की टीम भी तैनात रही।

नारनौल के सार्वजनिक स्थलों पर तलाशी अभियान चलाती जिला पुलिस।

नारनौल के सार्वजनिक स्थलों पर तलाशी अभियान चलाती जिला पुलिस।

इस दौरान अटेली और नारनौल के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पार्कों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने अटेली बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों की बारीकी से जांच की। वहीं नारनौल शहर के पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर भी विशेष निगरानी रखी गई।

कमांडो फोर्स और पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों की गहन जांच।

कमांडो फोर्स और पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों की गहन जांच।

अभियान के दौरान कमांडो फोर्स और डॉग स्क्वॉड की मदद से संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई। पुलिस टीम ने चप्पे-चप्पे की तलाशी लेकर यह सुनिश्चित किया कि कोई भी असामाजिक तत्व किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को अंजाम न दे सके।

पुलिस का मुख्य फोकस नशा तस्करी और नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाना रहा। टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर जांच कर यह सुनिश्चित किया कि कहीं कोई व्यक्ति नशे का सेवन या नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार न कर रहा हो।

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | भावुक माहौल में प्राचार्य यशपाल को दी विदाई : विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने नम कर दीं आंखें

जितेंद्र सोलंकी
|
तिगरा विद्यालय में सेवानिवृत्ति समारोह के दौरान प्राचार्य यशपाल का सम्मान करते विद्यार्थी और अतिथि।
तिगरा विद्यालय में सेवानिवृत्ति समारोह के दौरान प्राचार्य यशपाल का सम्मान करते विद्यार्थी और अतिथि।
अटेली | गांव तिगरा स्थित स्कूल में शुक्रवार को उस समय भावुक माहौल बन गया, जब स्कूल के प्राचार्य यशपाल के सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। वर्षों तक विद्यार्थियों को शिक्षा और संस्कार देने वाले प्राचार्य को विदाई देने के लिए पूरा स्कूल परिवार एक...
Continue Reading

अटेली।‌ ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन : स्थायी नियुक्ति और वेतन बढ़ोतरी लागू करने की उठाई मांग

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली।‌ ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अटेली में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के कार्यालय में उनके निजी सचिव गोविंद गोस्वामी को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पिछले काफी समय से मांगें उठाई जा...
Continue Reading

अटेली | सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ : योग अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश

जितेंद्र सोलंकी
|
धनुंदा गांव में आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास करते ग्रामीण और बच्चे।
धनुंदा गांव में आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास करते ग्रामीण और बच्चे।
अटेली। उज्जवल ग्रामीण विकास संस्था, धनुंदा के सौजन्य से एवं सर्व जातीय जन जागरण मंच के बैनर तले वीरवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, धनुंदा के प्रांगण में सात दिवसीय योग शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष ...
Continue Reading
Advertisement

Trending