ज़िला
नांगल चौधरी | टोल पर हंगामा : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद लगा जाम | माफी के बाद खुला रास्ता
नांगल चौधरी| टोल प्लाजा एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गया है। टोल कर्मचारियों द्वारा एक ड्राइवर के साथ कथित मारपीट के बाद हालात इतने बिगड़ गए कि गुस्साए ड्राइवरों ने टोल पर जाम लगा दिया। घंटों तक वाहन चालक और आम लोग जाम में फंसे रहे। हैरानी की बात यह रही कि पुलिस मौके पर मौजूद होने के बावजूद लंबे समय तक विवाद का समाधान नहीं हो सका। आखिरकार ड्राइवरों की मांग पर आरोपी कर्मचारी को बुलाकर सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई गई, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ और टोल संचालन सामान्य हो सका। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने टोल कर्मचारियों के व्यवहार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद की शुरुआत टोल कर्मियों और एक ड्राइवर के बीच कहासुनी से हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ड्राइवर टोल प्लाजा पर एकत्रित हो गए और विरोध स्वरूप जाम लगा दिया। देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विरोध कर रहे ड्राइवरों का आरोप था कि टोल कर्मचारियों का व्यवहार अक्सर अभद्र रहता है और वाहन चालकों के साथ मनमानी की जाती है। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक आरोपी कर्मचारी को मौके पर बुलाकर माफी नहीं मंगवाई जाएगी, तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा।
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद काफी देर तक विवाद सुलझ नहीं सका। वहीं घटना के दौरान कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़ते दिखाई दिए, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। अब सवाल यह उठ रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में लाठी-डंडे लेकर घूमने वाले लोग कौन थे और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई?
साथ ही टोल प्रबंधन पर भी कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं। क्या टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारी निर्धारित नियमों के अनुसार काम कर रहे हैं? अधिकांश कर्मचारी वर्दी में क्यों दिखाई नहीं देते? वाहन चालकों के साथ लगातार विवादों की शिकायतों के बावजूद प्रबंधन ने क्या कदम उठाए हैं? फिलहाल आरोपी कर्मचारी की माफी के बाद जाम तो खुल गया, लेकिन टोल कर्मचारियों के व्यवहार और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर उठे सवाल अब भी जवाब मांग रहे हैं।
नांगल चौधरी | मौसम ने बदला मिजाज : धूल भरी आंधी से छाया धूल का गुबार
नांगल चौधरी। नशा मुक्त अभियान के तहत बिहारीपुर और मौसमपुर में जागरूकता कार्यक्रम : नए कानूनों की भी दी जानकारी
नांगल चौधरी | मौसम का तांडव : भयंकर आंधी-तूफान और तेज बारिश से मचा हड़कंप | हाईवे से गांवों तक गिरे पेड़
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
सतनाली3 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। वेदों की ओर लौटने का संकल्प : वेद प्रचार मंडल महेंद्रगढ़ की नई टीम का गठन | महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | गवर्नमेंट आईटीआई शाहबाज़पुर में शीट मेटल के छात्रों ने बनाई शानदार बोट : प्रिंसिपल छत्रपाल यादव ने हुनर को सराहा
-
नारनौल3 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देंगे नारनौल को बड़ी स्वास्थ्य सौगात : 29 मई को डायलिसिस यूनिट का करेंगे
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | भेडंटी गांव में सामाजिक सौहार्द की मिसाल : जांगिड़ समाज की नई कार्यकारिणी का हुआ भव्य सम्मान