ज़िला
नूंह | बीबीपुर गांव में 28 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर की आत्महत्या : पुलिस जांच में जुटी
नूंह | जिले के चौकी जयसिंहपुर क्षेत्र के गांव बीबीपुर में रविवार सुबह एक 28 वर्षीय महिला द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी में रखवा दिया है।

मृतका की पहचान शहनाज (28) पत्नी हकीमुद्दीन निवासी बीबीपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हकीमुद्दीन पेशे से ड्राइवर है और घटना के समय काम के सिलसिले में घर से बाहर था। घर पर शहनाज अपने बच्चों के साथ मौजूद थी।
बताया जाता है कि रविवार सुबह करीब आठ बजे शहनाज के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। कुछ देर बाद जब बच्चे घर के अंदर पहुंचे तो उन्होंने अपनी मां को कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ देखा। यह दृश्य देखकर बच्चों ने शोर मचा दिया। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही चौकी जयसिंहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें।
ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। सूत्रों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
चौकी प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 73.97 लाख की ठगी : खाताधारक गिरफ्तार | खाते में आए थे 7 लाख रुपये
फरीदाबाद। एक सप्ताह में 17 साइबर अपराधी गिरफ्तार : फरीदाबाद पुलिस ने रुपए 32.16 लाख बरामद किए | रुपए 24.04 लाख की राशि कराई फ्रीज
फतेहाबाद | पुलिस की एडवाइजरी : क्रिकेट बुकी और सट्टेबाजों के चंगुल में न फंसे | जीवन अमूल्य है
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी20 hours agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
सतनाली4 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | गवर्नमेंट आईटीआई शाहबाज़पुर में शीट मेटल के छात्रों ने बनाई शानदार बोट : प्रिंसिपल छत्रपाल यादव ने हुनर को सराहा
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | भेडंटी गांव में सामाजिक सौहार्द की मिसाल : जांगिड़ समाज की नई कार्यकारिणी का हुआ भव्य सम्मान
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देंगे नारनौल को बड़ी स्वास्थ्य सौगात : 29 मई को डायलिसिस यूनिट का करेंगे
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। महेंद्रगढ़ में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर बड़ी कार्रवाई : बाजार में मचा हड़कंप