अटेली। श्री कृष्ण बाल गोपाल गौशाला बिहाली को मिला नया प्रधान : चौधरी महिपाल सिंह सर्वसम्मति से चुने गए
अटेली। श्री कृष्ण बाल गोपाल गौशाला, बिहाली में आयोजित आम सभा में नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से गांव तोबड़ा निवासी चौधरी महिपाल सिंह को गौशाला का नया प्रधान चुना गया। चुनाव प्रक्रिया सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान की देखरेख में संपन्न हुई। बैठक में गौशाला […]

अटेली। श्री कृष्ण बाल गोपाल गौशाला, बिहाली में आयोजित आम सभा में नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से गांव तोबड़ा निवासी चौधरी महिपाल सिंह को गौशाला का नया प्रधान चुना गया। चुनाव प्रक्रिया सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान की देखरेख में संपन्न हुई।
बैठक में गौशाला से जुड़े सभी सदस्यों ने भाग लिया। पिछली कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के बाद नई कार्यकारिणी के गठन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों ने एकमत होकर चौधरी महिपाल सिंह को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी।
गौरतलब है कि चौधरी महिपाल सिंह इससे पूर्व भी गौशाला के प्रधान पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके अनुभव और समाजसेवा को देखते हुए सदस्यों ने उन पर दोबारा विश्वास जताया।
इस अवसर पर निवर्तमान प्रधान महाबीर प्रसाद, सरपंच सीताराम यादव, बाबू प्रहलाद सिंह, सरपंच मदन लाल, जगदेव पूर्व प्रधान, सुमेर साहब, शिवलाल सरपंच बेगपुर, बहादुर सिंह धनुन्दा, ओमप्रकाश, अमर सिंह नम्बरदार, हंसराज भीलवाड़ा, कालूराम मास्टर मिर्जापुर, ओमप्रकाश फेतनी, झल्लूराम, रतनलाल हवलदार, रविंद्र कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



