नारनौल। चेक बाउंस मामलों में बड़ी राहत : विशेष लोक अदालत में 35 केसों का निपटारा | 91 लाख से अधिक का समझौता

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
केसों की सुनवाई करते न्यायिक अधिकारी।
केसों की सुनवाई करते न्यायिक अधिकारी।

नारनौल। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को नारनौल जिला न्यायालय, महेंद्रगढ़ और कनीना में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत का उद्देश्य चेक बाउंस (नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट) से जुड़े लंबित मामलों का आपसी सहमति से समाधान कराना था। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने बताया कि अदालत में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई पुराने विवादों का निपटारा कराया।

लोक अदालत में सुनवाई के लिए कुल 180 मामले सूचीबद्ध किए गए थे। न्यायिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझौते के लिए प्रेरित किया, जिसके परिणामस्वरूप 35 मामलों का मौके पर ही स्थायी निपटारा कर दिया गया। इन मामलों में कुल 91 लाख 7 हजार 500 रुपये की समझौता राशि तय हुई, जिससे संबंधित पक्षों को राहत मिली।

नीलम कुमारी ने बताया कि लोक अदालतें समय और धन दोनों की बचत करती हैं। आपसी समझौते से मामलों के निपटारे से न केवल न्यायालयों पर बोझ कम होता है, बल्कि पक्षकारों को लंबे समय तक चलने वाली कानूनी प्रक्रिया से भी मुक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में किसी की हार या जीत नहीं होती, बल्कि दोनों पक्षों के हितों को ध्यान में रखते हुए समाधान निकाला जाता है।

उन्होंने बताया कि इस विशेष लोक अदालत की सफलता में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मचारियों और पक्षकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सौहार्द और विश्वास को भी बढ़ावा मिलता है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल। मुख्यमंत्री द्वारा आम जनता की शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष समाधान के लिए बनाई गई सीएम विंडो व्यवस्था अब नारनौल में सवालों के घेरे में दिखाई दे रही है। आरोप है कि सरकार की आंख और कान बनकर काम करने के लिए नियुक्त किए गए कुछ एमिनेंट पर्सन ही अ...
Continue Reading

नारनौल | रेलवे स्टेशन पर ठंडे पानी-शरबत की छबील : दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच की सेवा | भीषण गर्मी में यात्रियों को मिली राहत

अनीता
|
नारनौल रेलवे स्टेशन पर दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच द्वारा यात्रियों को ठंडा पानी और शरबत वितरित करते सदस्य।
नारनौल रेलवे स्टेशन पर दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच द्वारा यात्रियों को ठंडा पानी और शरबत वितरित करते सदस्य।
नारनौल | नौतपा की भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच, नारनौल द्वारा रविवार को रेलवे स्टेशन परिसर में ठंडे पानी एवं शरबत की छबील लगाकर यात्रियों की सेवा की गई। सुबह 9:15 बजे से शुरू हुए इस सेवा कार्य में स्टेशन पर आने-जाने व...
Continue Reading

नारनौल। न्यायिक अधिकारियों ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र व नेत्रहीन कन्या विद्यालय का किया निरीक्षण : सुविधाओं और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
संतोष पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण करती अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हर्षाली चौधरी व सीजेएम नीलम कुमारी।
संतोष पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण करती अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हर्षाली चौधरी व सीजेएम नीलम कुमारी।
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से समाज के वंचित, दिव्यांग और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण करने के उद्देश्य से शुक्रवार को न्यायिक अधिकारियों ने संतोष मेमोरियल दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र तथा जिला नेत...
Continue Reading
Advertisement

Trending