फतेहाबाद | डीजल-पेट्रोल के दामों ने तोड़ दी किसान और मध्यम वर्ग की कमर : सुनैना चौटाला

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
फतेहाबाद। बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन करते इनेलो कार्यकर्ता।
फतेहाबाद। बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन करते इनेलो कार्यकर्ता।

फतेहाबाद | लगातार बढ़ रही महंगाई, पेट्रोल-डीजल, सीएनजी और एलपीजी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में इनेलो द्वारा सोमवार को फतेहाबाद में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन की कमान इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने संभाली, जिसमें भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर सरकार के खिलाफ अपना कड़ा रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन को पीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर जनता को इस महंगाई से राहत देने की मांग की गई।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सुनैना चौटाला ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में ईंधन और रसोई गैस की कीमतों में जो भारी बढ़ोतरी हुई है, उसने आम आदमी का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त और दूभर कर दिया है। सुनैना चौटाला ने कहा कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर सिर्फ गाडिय़ां चलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसने पूरी अर्थव्यवस्था को हिला कर रख दिया है।

महंगाई के खिलाफ इनेलो का हल्लाबोल, सुनैना चौटाला के नेतृत्व में फतेहाबाद में जोरदार प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

महंगाई के खिलाफ इनेलो का हल्लाबोल, सुनैना चौटाला के नेतृत्व में फतेहाबाद में जोरदार प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्टरों ने किराया 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है, जिसके कारण फल, सब्जियां, अनाज, दूध, दही, दवाइयां और यहां तक कि मकान बनाने की निर्माण सामग्री भी आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद से उद्योग और व्यापार पहले ही पटरी पर नहीं लौट पाए थे, जिससे युवा वर्ग भयंकर बेरोजगारी का सामना कर रहा है। ऊपर से इस कमरतोड़ महंगाई ने हर वर्ग की कमर तोड़ कर रख दी है।

इनेलो नेताओं ने कहा कि डीजल के दाम बढऩे से सबसे बड़ी मार किसानों पर पड़ी है। ट्रैक्टर, ट्यूबवेल और कृषि मशीनें चलाना अब बेहद महंगा हो गया है। साथ ही खाद, बीज, खरपतवार नाशक और बिजली के दामों में बढ़ोतरी से फसलों की पैदावार लागत भारी रूप से बढ़ गई है। किसानों को फसलों का सही भाव न मिलने के कारण खेती अब घाटे का सौदा साबित हो रही है।

इसके अलावा, स्कूल बसों की फीस और ऑटो-टैक्सी का किराया बढऩे से शिक्षा और व्यापार दोनों बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जिससे मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा लोगों का मासिक बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। प्रदर्शन के समापन पर इनेलो ने जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के जरिए इनेलो मांग की है कि डीजल, पेट्रोल, सीएनजी, एलपीजी और तारकोल की बढ़ी हुई कीमतों में तुरंत कमी की जाए। पेट्रोलियम पदार्थों पर लगाए गए केंद्रीय करों और वैट में कटौती कर जनता को सीधी राहत दी जाए।

दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार प्रभावी कदम उठाए। महंगाई की मार झेल रहे किसानों, मजदूरों और आम जनता को संबल देने के लिए विशेष आर्थिक राहत योजनाएं लागू की जाएं। इनेलो नेतृत्व ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि वे हमेशा किसानों, मजदूरों और आम जनता के हकों के लिए संघर्ष करते आए हैं और अगर सरकार ने समय रहते बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने के लिए सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो जनता के हितों के लिए इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ इनेलो का ज्ञापन : महंगाई पर जताई चिंता

बबीता वर्मा
|
नूंह लघु सचिवालय में महंगाई और ईंधन कीमतों के विरोध में प्रदर्शन करते इनेलो कार्यकर्ता।
नूंह लघु सचिवालय में महंगाई और ईंधन कीमतों के विरोध में प्रदर्शन करते इनेलो कार्यकर्ता।
नूंह | सोमवार को इंडियन नेशनल लोकदल ने नेताओं और कार्यकर्ताओं नूंह लघु सचिवाल पहुंचकर डीजल,पेट्रोल, सीएनजी और एलपीजी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त नूंह के...
Continue Reading

फतेहाबाद | सुदृढ़ पुलिसिंग की नींव है अनुशासन और फिटनेस : एसपी निकिता खट्टर

राजेश भाम्भू
|
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित करते हुए
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित करते हुए
फतेहाबाद | पुलिस लाइन फतेहाबाद में आयोजित साप्ताहिक पुलिस परेड के दौरान जिले के पुलिस बल की तैयारियों, अनुशासन और कार्यक्षमता का आकलन किया गया। परेड में पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता, एकरूपता और सतर्कता का प्रभावी प्रदर्शन देखने को मिला। परेड क...
Continue Reading

फतेहाबाद | धूप में तपकर जताया विरोध : अर्धनग्न किसानों का DC कार्यालय की ओर मार्च

राजेश भाम्भू
|
धरने पर बैठे हुए किसान
धरने पर बैठे हुए किसान
फतेहाबाद | फसल खराब होने के बाद भी मुआवजा और बीमा राशि नहीं मिलने से परेशान फतेहाबाद जिले के गांव दैयड़ के किसानों का गुस्सा सोमवार को सड़क पर फूट पड़ा। प्रशासन की अनदेखी से नाराज किसान अर्धनग्न होकर 37 किलोमीटर पैदल मार्च पर निकल पड़े। किसान जिला...
Continue Reading
Advertisement

Trending