ज़िला
चंडीगढ़ | दादरी मेडिकल कॉलेज का नाम होगा राव तुलाराम मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य ढांचे पर 104 करोड़ के कार्य | 766 नई स्वास्थ्य सुविधाओं को मंजूरी
चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने दक्षिण हरियाणा को एक और बड़ी सौगात देते हुए चरखी दादरी में निर्माणाधीन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम के नाम पर रखने का फैसला किया है। यह घोषणा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री आरती सिंह राव ने चंडीगढ़ में की। उन्होंने कहा कि इस निर्णय के लिए वह केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की आभारी हैं, जिनके प्रयासों से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।
राव तुलाराम को 1857 की क्रांति के प्रमुख योद्धाओं में गिना जाता है। दक्षिण हरियाणा विशेषकर अहीरवाल क्षेत्र में उनका ऐतिहासिक योगदान आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ऐसे में दादरी मेडिकल कॉलेज को उनके नाम से जोड़ने को क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान और सम्मान से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए करीब 104.16 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्य शुरू किए गए हैं।
इसके अलावा 15वें वित्त आयोग के तहत प्रदेशभर में 766 स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इनमें 597 डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सेंटर, 51 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 7 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 111 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ सेंटर शामिल हैं। यह परियोजनाएं ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार का फोकस केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने पर भी है। इसी दिशा में हृदय रोगियों को समय पर जांच सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के 600 से अधिक स्वास्थ्य संस्थानों में टेली-ईसीजी सेवाएं शुरू की गई हैं। इससे दूर-दराज क्षेत्रों के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह और शुरुआती जांच सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी।
उन्होंने बताया कि सोनीपत जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए 6 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक रेस्ट हाउस का निर्माण कराया जाएगा। वहीं अस्पतालों में आधुनिक उपकरणों और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर भी लगातार काम किया जा रहा है। सरकार पहले ही स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने, नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने तथा डॉक्टरों और विशेषज्ञ स्टाफ की संख्या बढ़ाने की दिशा में कई कदम उठा चुकी है। हरियाणा में नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से एमबीबीएस सीटों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है और चरखी दादरी मेडिकल कॉलेज भी इसी कड़ी का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य हर नागरिक तक सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इसके लिए नए अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र, मेडिकल कॉलेज, आधुनिक मशीनें और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में हरियाणा का स्वास्थ्य ढांचा देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।
फतेहाबाद | जमीनी विवाद में हमले का आरोपी गिरफ्तार : ट्रैक्टर रुकवा कर लाठियों से किया वार | राहगीरों ने बुलाई पुलिस
फतेहाबाद | वोटर लिस्ट की शुद्धिकरण अभियान शुरू : 15 जून से फील्ड में उतरेंगे BLO आदेश जारी
नूंह | जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ : एक तस्कर घायल
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल20 hours agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
सतनाली6 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नांगल चौधरी6 hours agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार