ज़िला
नूंह | जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ : एक तस्कर घायल
नूंह। जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को पुलिस और कथित गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक गो-तस्कर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। घायल आरोपी की पहचान जमशेद पुत्र दीनू निवासी भूतकावास, धोलागढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई है।
उसका इलाज शहीद हसन खान मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ में चल रहा है।
पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार के अनुसार, नूंह-तावडू सीआईए और फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस को गो-तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान गोवंश से भरी एक संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पुलिस नाकाबंदी तोड़कर फरार हो गया।

मुठभेड़ में एक आरोपी घायल
पुलिस टीम ने पिकअप का पीछा किया। पुलिस के अनुसार, पीछा किए जाने पर आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में जमशेद के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया, जबकि उसके अन्य साथी भाग निकले।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गोवंश से भरी पिकअप, एक देशी कट्टा और सात गोवंश बरामद किए हैं। बरामद गोवंश को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
एक्सप्रेसवे पर हुई इस घटना से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और राहगीरों में भी दहशत का माहौल देखने को मिला। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। घायल आरोपी से पूछताछ के बाद गो-तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
फतेहाबाद | वोटर लिस्ट की शुद्धिकरण अभियान शुरू : 15 जून से फील्ड में उतरेंगे BLO आदेश जारी
चंडीगढ़ | दादरी मेडिकल कॉलेज का नाम होगा राव तुलाराम मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य ढांचे पर 104 करोड़ के कार्य | 766 नई स्वास्थ्य सुविधाओं को मंजूरी
फतेहाबाद | पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई : 26 लाख रुपये से अधिक की अफीम बरामद
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल18 hours agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
सतनाली6 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत