नारनौल | मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष 8 जून को करेंगे नारनौल में भाजपा ज़िला कार्यालय का उद्घाटन : डॉ. यतेंद्र राव

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल

नारनौल | भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने बताया कि आगामी 8 जून को सुबह 9 बजे नारनौल में भाजपा के नव निर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के करकमलों द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री फणिन्द्रनाथ शर्मा व निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर विशेष उत्साह है तथा सभी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

यतेंद्र राव का फोटो

यतेंद्र राव का फोटो

जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उनकी जिले के सभी प्रमुख जनप्रतिनिधियों से चर्चा हो चुकी है। इनमें लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, कैबिनेट मंत्री आरती राव, पूर्व मंत्री प्रो रामबिलास शर्मा, विधायक ओम प्रकाश यादव, विधायक कंवर सिंह तथा पूर्व मंत्री डॉ अभय सिंह प्रमुख रूप से शामिल हैं। सभी जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शीघ्र ही जिला कोर कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

डॉ. यतेंद्र राव ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं भाजपा समर्थकों से आह्वान किया कि वे सोमवार 8 जून को सुबह 9 बजे नूनी शेखपुरा, नारनौल स्थित कार्यालय पर आयोजित होने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पार्टी नेतृत्व का स्वागत करें तथा कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि भाजपा का यह जिला कार्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है तथा इसके निर्माण में पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन एनर्जी को विशेष प्राथमिकता दी गई है। कार्यालय मे पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के लिए कक्ष, आवास सुविधा, आधुनिक कांफ्रेंस रूम व बड़ा मीटिंग हॉल, लाइब्रेरी, कंप्यूटर कक्ष व अन्य सुविधा है। यह कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक मंदिर के समान है। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता का अपना कार्यालय है और सभी कार्यकर्ताओं का यहां सदैव स्वागत रहेगा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | प्रधानमंत्री आवास योजना में बार-बार सर्वे कर गरीबों को परेशान करना बंद करे सरकार : पात्र परिवारों को तुरंत जारी हो सहायता राशि-कुलदीप सिंह भरगड़

हरविन्द्र यादव
|
कुलदीप सिंह भरगड़
कुलदीप सिंह भरगड़
नारनौल | ज़िला कांग्रेस कमेटी महेंद्रगढ़ के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप सिंह भरगड़ ने हरियाणा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को लाभ देने के बजाय सरकार बार-बार सर्वे क...
Continue Reading

नारनौल | नई अनाज मंडी में बनेगा पब्लिक पार्क : सरसों की सरकारी लैब स्थापित करने का प्रस्ताव पारित

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल | बैठक में मौजूद चेयरमैन बाबूलाल व पदाधिकारी
नारनौल | बैठक में मौजूद चेयरमैन बाबूलाल व पदाधिकारी
नारनौल | आज कार्यालय मार्केट कमेटी नारनौल मे चेयरमन बाबूलाल यादव की अध्यक्षता में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें इसमें सचिव नुकुल यादव वाइस चेयरमैन सुरेश चौधरी व बाकी सभी मार्केट कमेटी सदस्य उपस्थित रहे| जिसमें दो प्रस्ताव पर सहमति हुई हैं | न...
Continue Reading

नारनौल | जिला में पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं : कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई-डीसी अनूपमा अंजली

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पेट्रोल डीजल के संबंध में बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
पेट्रोल डीजल के संबंध में बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल | जिलावासियों, किसानों और वाहन चालकों को पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर पैनिक (घबराने) होने की आवश्यकता नहीं है, जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है और इसकी प्रतिदिन निर्बाध रूप से आपूर्ति की जा रही है। यह बात उपायुक्त अनुपमा अंजली ने आज लघु सच...
Continue Reading
Advertisement

Trending