ज़िला
फतेहाबाद | एसीबी का बड़ा एक्शन : रिश्वत लेते सेल्स टैक्स विभाग के दो कर्मचारी गिरफ्तार
फतेहाबाद | सेल टैक्स विभाग के दो कर्मचारी रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने स्क्रैप कारोबारी से 50 हजार रुपए लेते ही दोनों को काबू कर लिया है। इसके बाद टीम उन्हें अपने साथ एसीबी कार्यालय ले गई। जहां पर उनसे पूछताछ करते हुए कागजी कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, जींद जिले के धमतान साहिब निवासी स्क्रैप कारोबारी बिशनदत्त ने एसीबी टीम को शिकायत दी थी कि उससे सेल्ज टैक्स विभाग के अधिकारी रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में तैयार कर बिशनदत्त के साथ भेजी गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट मत्स्य पालन अधिकारी बलबीर सिंह को बनाया गया।

एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय
बिशनदत्त ने विभाग में कार्यरत ड्राइवर धोलूराम और चपरासी सुशील कुमार को हिसार रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास बुला लिया। यहां जैसे ही 50 हजार रुपए थमाए, तो टीम ने उन्हें काबू कर लिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले सेल्ज विभाग की टीम ने स्क्रैप कारोबारी की गाड़ी पकड़ी थी। उसके बाद से ही रिश्वत मांगने का खेल शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार, बिशनदत्त पुरानी बैटरियां खरीदने का भी काम करता है। वह फतेहाबाद से पुरानी बैटरियां इकट्ठी करके जींद में बेचता है।
सेल टैक्स विभाग ने बिशनदत्त से इस कारोबार से संबंधित बिल मांग लिए। इसके बाद उसको रिश्वत देने के लिए तंग किया जाता था। इसी से परेशान होकर उसने एसीबी को शिकायत दे दी।
नूंह। दिनदहाड़े चोरों का धावा : बंद मकान का ताला तोड़ 11 तोला सोना और नकदी लेकर फरार
फतेहाबाद | जमीनी विवाद में हमले का आरोपी गिरफ्तार : ट्रैक्टर रुकवा कर लाठियों से किया वार | राहगीरों ने बुलाई पुलिस
फतेहाबाद | वोटर लिस्ट की शुद्धिकरण अभियान शुरू : 15 जून से फील्ड में उतरेंगे BLO आदेश जारी
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल23 hours agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नांगल चौधरी9 hours agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
सतनाली6 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत